फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gary Kirsten explained the reason behind his decision to quit as the Pakistan white-ball team coach

Gary Kirsten: गैरी कर्स्टन ने क्यों छोड़ा था पाकिस्तान टीम के कोच का पद? खुद किया खुलासा, वापसी के दिए संकेत

Sun, 15 Jun 2025 03:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 15 Jun 2025 03:00 PM IST
सार

भारतीय टीम के कोच रह चुके कर्स्टन पिछले साल अप्रैल में पाकिस्तान टीम के कोच बने थे, जबकि जेसन गिलेस्पी टेस्ट टीम को कोच नियुक्त किए गए थे। कोच बनने के छह महीने बाद ही कर्स्टन ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के साथ विवाद के कारण इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन
Gary Kirsten explained the reason behind his decision to quit as the Pakistan white-ball team coach
गैरी कर्स्टन - फोटो : ANI
loader

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी गैरी कर्स्टन ने इस बारे में चुप्पी तोड़ी है कि उन्होंने पाकिस्तान टीम का कोच पद किस कारण छोड़ा। उन्होंने साथ ही इस बात के संकेत दिए हैं कि अगर कोई बाहरी हस्तक्षेप नहीं रहा तो वह वापसी कर सकते हैं। भारतीय टीम के कोच रह चुके कर्स्टन पिछले साल अप्रैल में पाकिस्तान टीम के कोच बने थे, जबकि जेसन गिलेस्पी टेस्ट टीम को कोच नियुक्त किए गए थे। 
विज्ञापन

विवाद के बाद दिया था इस्तीफा 
कोच बनने के छह महीने बाद ही कर्स्टन ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के साथ विवाद के कारण इस्तीफा दे दिया था। कर्स्टन और गिलेस्पी को नई चयन समिति से भी हटा दिया गया था। कर्स्टन ने ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम के घोषित होने से पहले ही अपना पद छोड़ दिया था। विजडन से बात करते हुए कर्स्टन ने पाकिस्तान टीम के साथ बिताए कुछ महीनों को याद करते हुए महसूस किया था कि चयन पैनल से हटाए जाने के बाद उनका ज्यादा प्रभाव नहीं रह जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्स्टन ने कहा, वो कुछ महीने उथल-पुथल भरे रहे। मुझे जल्दी ही अहसास हो गया था कि मैं ज्यादा प्रभाव नहीं डाल पाऊंगा। एक बार जब मुझे चयन समिति से हटा दिया गया और एक टीम लेने के लिए कहा गया और मैं टीम को आकार देने में सक्षम नहीं था, तो एक कोच के रूप में समूह पर किसी भी तरह का सकारात्मक प्रभाव डालना बहुत मुश्किल हो गया। 
विज्ञापन

भविष्य में पाकिस्तान टीम के बनेंगे कोच?
कर्स्टन ने कहा कि वह पाकिस्तान में वापसी करने और टीम की कोचिंग करने के लिए तैयार हैं, लेकिन सही परिस्थितियों में। पूर्व दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने कहा कि बाहरी प्रभावशाली लोगों का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, अगर मुझे कल पाकिस्तान वापस आने का निमंत्रण मिलता है तो मैं जाऊंगा, लेकिन मैं खिलाड़ियों के लिए जाना चाहूंगा और मैं सही परिस्थितियों में जाना चाहूंगा। टीमों को क्रिकेट से जुड़े लोगों द्वारा ही चलाया जाना चाहिए। जब ऐसा नहीं हो रहा हो और जब बाहर का बहुत हस्तक्षेप हो रहा हो, जो बहुत प्रभावशाली हो, तो टीम के अंदर के लीडर के लिए उस मार्ग पर चलना बहुत मुश्किल होता है, जिसके बारे में आपको लगता है कि आपको इस टीम को उस जगह ले जाना चाहिए।

कर्स्टन ने कहा, मैं बस एक क्रिकेट टीम को कोचिंग देना चाहता हूं खिलाड़ियों के साथ काम करना चाहता हूं। मुझे पाकिस्तान के खिलाड़ी बहुत पसंद हैं, वे बहुत अच्छे लोग हैं। मैंने उनके साथ बहुत कम समय बिताया और मुझे उनके लिए दुख है। दुनिया की किसी भी अन्य टीम की तुलना में, वे प्रदर्शन के दबाव को बहुत ज्यादा महसूस करते हैं, जब वे हारते हैं तो यह उनके लिए बहुत मुश्किल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed