फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ganguly s and 12 other centres banned for a year

सौरव गांगुली के कोचिंग सेंटर पर लगा बैन

Fri, 20 Dec 2013 04:04 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 20 Dec 2013 04:04 PM IST
विज्ञापन
Ganguly s and 12 other centres banned for a year

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को जोर का झटका लगा है। उनके क्रिकेट कोचिंग सेंटर को उम्र के मामले में गड़बड़ी करने के आरोप में प्रतिबंधित कर दिया गया है।

विज्ञापन


गांगुली और पूर्व रणजी कप्तान सम्बारन बनर्जी समेत 13 अन्य लोगों के कोचिंग सेंटर्स पर बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) ने गलत उम्र बताने के आरोप में एक साल का प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन


कोहली ने की तेंदुलकर-द्रविड़ की बराबरी!
विज्ञापन
विज्ञापन


कैब की क्रिकेट समिति ने आयु वर्ग क्रिकेट में कई क्रिकेटरों की उम्र में धोखाधड़ी का मामला पकड़ा।

'आगे आजीवन बैन लगेगा'
कैब ने 42 क्रिकेटरों को दो साल के लिए प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है। कैब के संयुक्त सचिव ने फैसले के बारे में जानकारी देते हुए कहा, "अगली बार, हम और सख्त होंगे। एक कोचिंग सेंटर पर आजीवन प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।"

उन्होंने कहा, "उम्र के मामले में हेराफेरी का दोषी पाए गए खिलाड़ी को कैब के किसी भी टूर्नामेंट में खेलने पर 10 साल का प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।"

BCCI को आई कपिल देव की सुध, देगी अवॉर्ड

बंगाल क्रिकेट संघ उस समय सकते में आ गया था जब सितंबर महीने की शुरुआत में कैब के दो टूर्नामेंटों (अंबर रॉय अंडर-14 सब जूनियर और अंडर-17 जूनियर) में 49 क्रिकेटरों पर उम्र के मामले में घपला करने का आरोप लगा।

गांगुली के सेंटर के एक अधिकारी का कहना है कि हमने कभी भी खिलाड़ियों के प्रमाणपत्र नहीं जांचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed