फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Fromer Team India cricketer Sachin Tendulkar on Michael Holding said Your voice will be missed by millions across the world

माइकल होल्डिंग का संन्यास: सचिन बोले- आपकी आवाज को लाखों लोग याद करेंगे

Thu, 16 Sep 2021 04:55 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 16 Sep 2021 04:55 PM IST
सार

माइकल होल्डिंग के क्रिकेट कॉमेंट्री से संन्यास का एलान करने के बाद पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने उन्हें याद किया है। सचिन का कहना है कि माइकल होल्डिंग की आवाज को दुनिया भर में लाखों लोग याद करेंगे। 

विज्ञापन
Fromer Team India cricketer Sachin Tendulkar on Michael Holding said Your voice will be missed by millions across the world
माइकल होल्डिंग ने क्रिकेट कॉमेंट्री से लिया संन्यास - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने क्रिकेट कॉमेंट्री से संन्यास की घोषणा कर दी है। क्रिकेट के इस सत्र के बाद वह कॉमेंट्री करने नजर नहीं आएंगे। होल्डिंग दो दशक से भी ज्यादा समय से स्काई स्पोर्ट्स की कॉमेंट्री टीम का हिस्सा थे। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग देशों में जाकर मैच का आंखों देखा हाल सुनाया। उनके संन्यास लेने के बाद पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने उनकी कॉमेंट्री को याद किया है। सचिन ने गुरुवार को कहा, माइकल होल्डिंग की आवाज को दुनिया भर के लोग याद करेंगें। क्योंकि उन्होंने क्रिकेट कॉमेंट्री से रिटायरमेंट का एलान कर दिया। 

विज्ञापन


सचिन ने कहा लाखों लोग आपको याद करेंगे

सचिन तेंदुलकर ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, माइकल होल्डिंग, प्रसारण में शानदार करियर के लिए बधाई, आपकी आवाज को दुनिया भर के लाखों लोग याद करेंगे, आपने जिस तरह से अपनी बात रखी वह मुझे कापी अच्छा लगा, आपकी राय हमेशा निष्पक्ष और संतुलित रही, स्वस्थ रहें अपने रिटायरमेंट का आनंद लें। 
विज्ञापन



20 साल से भी ज्यादा समय तक की कॉमेंट्री

ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, वेस्टइंडीज के पूर्व महान गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने बुधवार को क्रिकेट कॉमेंट्री को अलविदा कह दिया। होल्डिंग 20 से भी ज्यादा समय तक स्काई स्पोर्ट्स की टीम से जुड़े रहे। होल्डिंग बीते एक वर्ष से संन्यास के बारे में विचार कर रहे थे। बीबीसी रेडियो टॉक शो के दौरान उन्होंने एक बार बात करते हुए कहा था मुझे यकीन नहीं है कि मैं कॉमेंट्री के साथ 2020 से कितना आगे जाऊंगा, मैं 66 साल का हो गया हूं, मैं 36, 46 या 56 का नहीं हूं।  

स्काई स्पोर्ट्स ने मेरे लिया बहुत कुछ किया

उन्होंने स्काई स्पोर्ट्स से कहा था कि मैं एक बार में एक साल से अधिक प्रतिबद्ध नहीं हो सकता था, यदि इस साल कुछ ठीक नहीं रहा तो मुझे 2021 के बारे में सोचना पड़ सकता है क्योंकि एक कंपनी के तौर पर स्काई स्पोर्ट्स से दूर नहीं जा सकता उसने मेरे लिए इतना अच्छा किया है। 

1987 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा था अलविदा 

माइकल होल्डिंग ने साल 1987 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर से संन्यास की घोषणा कर दी थी। उन्होंने 60 टेस्ट और 102 एकदविसीय मैचों में वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व किया। उनके नाम 391 इंटरनेशनल विकेट दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed