वर्ल्ड कप के 12वें संस्करण का आयोजन इंग्लैंड-वेल्स की सरजमीं पर होने जा रहा है। इस बार टूर्नामेंट में विश्व की शीर्ष 10 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेले जाने वाले इस विश्व कप में सभी टीमों को एक-दूसरे के खिलाफ खेलना होगा।
World Cup 2019 के पांच बूढ़े शेर, जिनकी दहाड़ सुनते ही थर्रा जाए हर टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोएब मलिक
पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर शोएब मलिक ने अपने क्रिकेट करियर में कुल 282 मैच खेले हैं, जिसकी 252 पारियों में उन्होंने 35.12 की औसत से 7481 रन बनाए। 9 शतक और 44 अर्धशतक जमाने वाले इस अनुभवी खिलाड़ी के वन-डे करियर का सर्वाधिस स्कोर 149 भारत के खिलाफ रहा है।
शोएब बल्लेबाजी के साथ-साथ अच्छी गेंदबाजी के लिए भी पहचाने जाते हैं। उन्होंने 39.17 की औसत से 156 विकेट भी चटकाए हैं। अपना आखिरी विश्व कप खेल रहा यह खिलाड़ी पाकिस्तान को खिताब दिलाकर अच्छी विदाई चाहता है।
महेंद्र सिंह धोनी
भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी अगुवाई में 2007 टी-20 विश्व कप 2011 विश्व कप को दिलाया था। इसके अलावा माही की ही कप्तानी में टीम वर्ल्ड कप 2015 में लगातार 6 मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची थी।
महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर में कुल 341 वनडे मैचों में हिस्सा लिया है जिसकी 289 पारियों में 50.51 की औसत से उन्होंने 10500 रन बनाए हैं जिसमें 10 शतक और 71 अर्धशतक शामिल है। उन्होंने अपने वनडे करियर का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन (183*) श्रीलंका के खिलाफ किया है।
धोनी वर्ल्ड कप में कुल 20 मैचों में हिस्सा ले चुके हैं। जिसकी 17 मैचों में 42.25 की औसत से 507 रन बना चुके हैं जिसमें 3 अर्धशतक शामिल है। उन्होंने वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल मैच में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 91 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई थी। यही वर्ल्ड कप में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है।
मोहम्मद हफीज
मोहम्मद हफीज अभी अस्वस्थ हैं अगर वे स्वस्थ रहते हैं तो वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहेंगे अन्यथा किसी दूसरे खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जाएगा। पाकिस्तानी ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने अपने वन-डे करियर में कुल 208 मैच खेले हैं जिसकी 206 पारियों में उन्होंने 32.99 की औसत से 6302 रन बनाए हैं जिसमें 11 शतक और 36 अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा उन्होंने 37.50 की औसत से 137 विकेट भी चटकाए हैं।
मोहम्मद हफीज वर्ल्ड कप के 10 मैचों में हिस्सा ले चुके हैं जिसमें उन्होंने 25.55 की औसत से 230 रन बनाए हैं जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा उन्होंने 22.55 की ओर से 11 विकेट भी चटकाए हैं।
क्रिस गेल
यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल वेस्टइंडीज की ओर से अपना 5वां और आखिरी वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में 289 वनडे मैच की 283 पारियों में 38.16 की औसत से 10151 बनाए हैं जिसमें 25 शतक और 51 अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 35.43 की औसत से 165 विकेट भी चटकाए हैं।
क्रिस गेल ने वर्ल्ड कप के 26 मैचों में 37.76 की औसत से 944 रन बनाए हैं जिसमें 2 शतक और 4 अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा उन्होंने 40.85 की औसत से 14 विकेट भी चटकाए हैं।