फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   'Franchises don’t want to risk Pak players’ security in IPL'

सुरक्षा कारणों से पाक खिलाड़ियों की आईपीएल में एंट्री नहीं

Wed, 24 Dec 2014 10:53 PM IST
अमर उजाला/कराची
अमर उजाला/कराची Updated Wed, 24 Dec 2014 10:53 PM IST
विज्ञापन
'Franchises don’t want to risk Pak players’ security in IPL'

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन शहरयार खान ने स्वीकार किया है कि सुरक्षा कारणों के चलते पाकिस्तानी खिलाड़ियों का इंडियन प्रीमियर लीग में हिस्सा लेना संभव नहीं है। आईपीएल के फ्रेंचाइजी सुरक्षा कारणों से पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर रिस्क लेना नहीं चाहते।

विज्ञापन


खान ने कराची में कहा कि बीसीसीआई के अधिकारी ने उनसे बातचीत के दौरान साफ कहा कि 2009 के बाद से पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लीग में नहीं शामिल करने में बोर्ड का कोई हाथ नहीं है। बकौल खान, ‘भारतीय बोर्ड ने कहा कि फ्रेंचाइजी पाकिस्तानी खिलाड़ियों, खासकर भीड़ को आकर्षित करने वाले बल्लेबाज शाहिद आफरीदी को लेना चाहती हैं लेकिन सुरक्षा कारणों से वह जोखिम उठाना नहीं चाहतीं। फ्रेंचाइजियों की सबसे बड़ी चिंता यह है कि भारत में अधिकांश दर्शक पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पसंद नहीं करते लिहाजा उनकी सुरक्षा टूर्नामेंट के दौरान हमेशा चिंता बनी रहेगी।’
विज्ञापन


शहरयार से जब पूछा गया कि हाल में भारत और पाकिस्तान हॉकी तथा कबड्डी बोर्डों के बीच जो खींचतान हुई है क्या उसका असर क्रिकेट संबंध पर पड़ेगा तो उनका जवाब था, ‘भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट संबंध हमेशा से अच्छे रहे हैं। दोनों देशों के बीच जब राजनीतिक और रायनयिक रिश्ता तनावपूर्ण था तब भी क्रिकेट संबंध बढ़िया रहे और मुझे उम्मीद है कि यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। हालांकि हॉकी और कबड्डी में जो कुछ भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है और ऐसा नहीं होना चाहिए था।’ खान ने उम्मीद जताई है कि दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंध अगले साल से शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed