{"_id":"5f1aa36f8ebc3e63b511e7db","slug":"former-west-indies-captain-said-archer-is-the-x-factor-that-every-team-needs","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान बोले- आर्चर वह एक्स फैक्टर है जिसकी हर अच्छी टीम को जरूरत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान बोले- आर्चर वह एक्स फैक्टर है जिसकी हर अच्छी टीम को जरूरत
Fri, 24 Jul 2020 02:31 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 24 Jul 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
जोफ्रा आर्चर
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टइंडीज के पूर्व टी-20 कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट का मानना है कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर उस तरह के खिलाड़ी हैं, जिसकी हर टीम को जरूरत होते हैं और उनमें भविष्य में कप्तान बनने की भी संभावना है ।
विज्ञापन
आर्चर को तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में शामिल किया गया है। उन्हें कोरोना वायरस जैविक सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के लिए दूसरे टेस्ट से बाहर रखा गया था। उन्होंने प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के लिए माफी मांग ली थी ।
विज्ञापन
ब्रेथवेट ने बीबीसी स्पोटर्स से कहा,‘हर टीम को एक एक्स फैक्टर की जरूरत होती है। मुझे लगता है कि इंग्लैंड टीम में वह एक्स फैक्टर आर्चर है और केविन पीटरसन उस एक्स फैक्टर को लेकर आए हैं।’ उन्होंने कहा कि आप उम्मीद करते हैं कि अधिकांश टीमें 75 प्रतिशत सही ही करती हैं यानी जो किताबों में लिखा होता है।
विज्ञापन
सही खाना, समय का पालन, क्या करना और क्या नहीं करना।’ ब्रेथवेट ने आगे कहा कि हर टीम को अपने तरीके से काम करने वाले एक खिलाड़ी की जरूरत होती है। एक्स फैक्टर की जो नियमों की किताब के हिसाब से नहीं चलता और अपने हिसाब से काम करता है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले तक वैसा किरदार बेन स्टोक्स का था। अब उसमें एक कप्तान देखा जा रहा है। इसी तरह जोफ्रा भविष्य में वह बन सकता है जो अभी स्टोक्स है।