फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Team India batsman Suresh Raina ranks Rahul Dravid MS Dhoni Virat Kohli as a captains

तुलना: रैना ने तय की तीन कप्तानों की रैंक, बताया- राहुल-धोनी और विराट में कौन बेहतर

Thu, 16 Sep 2021 08:56 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 16 Sep 2021 08:56 AM IST
सार

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट राहुुल द्रविड़, एमएस धोनी और विराट कोहली की कप्तानी में खेली। अब रैना ने इन तीनों कप्तानों की रैंक तय की है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने साल 2005 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में अपने क्रिकेट करियर का आगाज किया था। 

विज्ञापन
Former Team India batsman Suresh Raina ranks Rahul Dravid  MS Dhoni Virat Kohli as a captains
पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पू्र्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने तीन भारतीय कप्तानों के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व किया। साल 2005 में उन्होंने राहुल द्रविड़ की कप्तानी में अपने क्रिकेट करियर का आगाज किया। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में रैना ने अपनी पहचान मैच विजेता खिलाड़ी के तौर पर बनाई।  वह आखिरी बार भारत के लिए विराट कहली की कप्तानी में खेले। बीते साल 15 अगस्त के दिन रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। जब उनसे तीनों कप्तानों की रैंक करने को कहा गया जिसमें वह बिलकुल स्पष्ट थे। 

विज्ञापन

धोनी के बताया नंबर- 1

सुरेश रैना ने आरजे रौनक के शो '13 जवाब नहीं' में बात करते हुए कहा, मैंने माही भाई के साथ एक बल्लेबाज, एक खिलाड़ी और एक लीडर के तौर पर बहुत क्रिकेट खेली है, जब मैंने शुरुआत की तो राहुल भाई की कप्तानी में खेला। इस प्रकार मेरे लिए धोनी, द्रविड और कोहली होंगे। विराट और मैंने कुछ बेहतरीन साझेदारियां की हैं और उन्होंने काफी रिकॉर्ड बनाए हैं, इसलिए तीनों की कप्तानी को लेकर मेरी रैंक इस प्रकार है एमएस धोनी, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे

सुरेश रैना और एमएस धोनी के बीच जो अद्भुत तालमेल रहा वह नई बात नहीं है। दोनों क्रिकेटरों ने भारत के लिए एक ही समय में शुरुआत की। माही रैना से करीब पांच महीने पहले टीम इंडिया में आए थे। बाद में यह दोनों खिलाड़ियों ने अपने आपको आक्रामक बल्लेबाज के तौर पर विकसित किया। सुरेश रैना तीनों प्रारूपों में शतक लगाने वाले भारत के अब तक के पहले बल्लेबाज हैं। वह धोनी की कप्तानी में साल 2011 में विश्व कप विजेता टीम इंडिया के सदस्य रहे। 

विज्ञापन

धोनी-रैना ने साथ लिया संन्यास

दोनों की जुगलबंदी इंडियन प्रीमियर लीग में भी देखने को मिली जहां रैना और धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए तीन खिताब जीते। इसके बाद कुछ समय के लिए जब सीएसके को प्रतिबंधित किया गया तो दोनों की राहें अलग हुईं। तब धोनी ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट की कप्तानी की और रैना गुजरात लायंस के साथ थे। लेकिन जैसे ही साल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल में वापसी हुई दोनों फिर एक साथ आ गए और इसी साल खिताब भी जीता। क्रिकेट जगत में दोनी और रैना की दोस्ती की मिसाल दी जाती है। 15 अगस्त 2020 को दोनों खिलाड़ियों ने एक ही साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed