फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Team India batsman Sachin Tendulkar Said New Zealand tean have an edge in World test Championship final against india

WTC: फाइनल से पहले 'क्रिकेट के भगवान' की भविष्यवाणी, बताया- कौन टीम है खिताब की प्रबल दावेदार

Tue, 15 Jun 2021 01:02 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 15 Jun 2021 01:02 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल को लेकर बयान दिया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी मुकाबला 18 जून से साउथैम्पटन में खेला जाएगा। 

विज्ञापन
Former Team India batsman Sachin Tendulkar Said New Zealand tean have an edge in World test Championship final against india
sachin tendulkar - फोटो : instagram/sachin tendulkar

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल होने में सिर्फ तीन दिन बाकी हैं। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला साउथम्पटन के रोज बाउल एजिस में 18 जून से खेला जाएगा। टीम इंडिया और न्यूजीलैंड में से कौन टीम खिताब जीतेगी उसे लेकर कुछ क्रिकेट विशेषज्ञों ने भविष्यवाणी की है। अब इस सूची में मास्टर ब्लास्ट सचिन तेंदुलकर का नाम भी शामिल हो गया है। 

विज्ञापन


'टाइम्स ऑफ इंडिया' से बात करते हुए सचिन ने कहा, न्यूजीलैंड ने जिस तरह से टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को हराया उसका लाभ उन्हें भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में मिलेगा। उनके मुताबिक दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला होगा। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड को मिली जीत से डब्ल्यूटीसी फाइनल प्रभावित होने नहीं जा रहा। 
विज्ञापन


सचिन तेंदुलकर ने न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले खेली गई सीरीज पर भी एतराज जताया। उनका कहना है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले से ही टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल तय हो गया था तो ऐसे में दोनों देशों के बीच बाद में सीरीज का आयोजन होता। मास्टर ब्लास्टर के मुताबिक, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई सीरीज का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से कुछ लेना देना नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड को फाइनल में ज्यादा फायदा मिलेगा क्योंकि वह इंग्लैंड में पहले ही दो टेस्ट मैच खेल चुके हैं। वहीं भारतीय टीम को सिर्फ इंट्रा स्क्वायड अभ्यास मैच खेलने को मिला है। सचिन का कहना है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले खिताबी मुकाबले में उतना उत्साह देखने को नहीं मिलेगा। जब कोई टूर्नामेंट 50 या 20 ओवर वाले विश्व कप की तरह बिना रुके चलता है तो लोगों की दिलचस्पी बनी रहती है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते विश्व टेस्ट चैंपियनशिप लगातार नहीं खेली जा सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed