फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former sri lankan batsman Kumar sangakkara said hardik pandya is a very special player

श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने बताया इस भारतीय को स्पेशल क्रिकेटर

Tue, 26 Sep 2017 02:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Tue, 26 Sep 2017 02:01 PM IST
विज्ञापन
Former sri lankan batsman Kumar sangakkara said hardik pandya is a very special player
हार्दिक पांड्या

अपने बेहतरीन प्रदर्शन के कारण टीम इंडिया के इस ऑलराउंडर की इन दिनों खूब प्रशंसा की जा रही है। हर दिन हार्दिक पांड्या के प्रशंसकों की संख्‍या में बढ़ोत्तरी हो रही है। इसी बीच उनके प्रशंसकों में एक और नाम जुट गया है। श्रीलंका के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा ने हार्दिक पांड्या की तारीफ की है।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर पांड्या का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने पांड्या को एक बहुत ही स्पेशल खिलाड़ी बताया है। संगकारा ने अपने ट्वीट में हार्दिक पंड्या को स्‍पेशल खिलाड़ी बताते हुए कहा कि टीम इंडिया अब किसी भी परिस्थिति में खेलने के लिए तैयार हो गई है।
विज्ञापन


पढ़ेंः-हार्दिक के पिता को है भरोसा उनका बेटा कर सकता है बड़ा धमाका
 
गौरतलब है कि रविवार को ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में पंड्या ने जोरदार पारी खेली और भारत को सीरीज में विजयी बढ़त दिला दी। तीसरे वनडे मैच में पंड्या ने 72 बॉल में 78 रन बनाए। उन्‍हें उनके इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। इससे पहले मैचों में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि हार्दिक पांड्या ने भी इस तारीफ के लिए ट्वीट कर कुमार संगकारा का आभार जताया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि ' मेरी तारीफ के लिए शुक्रिया सर'।
 

पढ़ेंः-विराट कोहली ने पांड्या के सामने के एल राहुल को दी 'वॉर्निंग'!

बता दें हार्दिक पांड्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में अब तक 3 मैचों में 2 बार मैन ऑफ द् मैच का खिताब जीत चुके हैं। पहले वनडे मैच में उन्होंने 83 रन बनाकर दो विकेट लिए थे। जबकि तीसरे वनडे में शानदार 78 रनों की शानदार पारी खेली थी। और एक विकेट भी लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed