फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former spinner Ravichandran Ashwin expressed disappointment over Shreyas Iyer exclusion from Asia Cup squad

Asia Cup: श्रेयस और यशस्वी को एशिया कप टीम से बाहर रखना अश्विन को नहीं आया रास, अनुचित फैसला बताया

Tue, 19 Aug 2025 10:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 19 Aug 2025 10:51 PM IST
सार

श्रेयस का टीम में नहीं होना हैरान करने वाला है। श्रेयस का बल्ला आईपीएल में खूब चला था और उन्होंने अपनी कप्तानी में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया था। इन सबके बावजूद टीम चयन में उनकी अनदेखी की गई।

विज्ञापन
Former spinner Ravichandran Ashwin expressed disappointment over Shreyas Iyer exclusion from Asia Cup squad
श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एशिया कप टीम में श्रेयस अय्यर को न लिए जाने पर निराशा जताई। उन्होंने इसे दुखद और अनुचित बताया। अय्यर की कप्तानी में केकेआर ने 2024 में आईपीएल जीता था और फिर इस सीजन पंजाब किंग्स की कमान संभालते हुए टीम को फाइनल में पहुंचाया। इसके अलावा उन्होंने ओपनर यशस्वी जायसवाल को रिजर्व में रखने पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन

 

आईपीएल में खूब चला था श्रेयस का बल्ला
श्रेयस का टीम में नहीं होना हैरान करने वाला है। श्रेयस का बल्ला आईपीएल में खूब चला था और उन्होंने अपनी कप्तानी में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया था। इन सबके बावजूद टीम चयन में उनकी अनदेखी की गई। हालांकि अश्विन ने कहा कि चयन बेहद मुश्किल काम होता है आपको किसी को तो बाहर रखना होगा। शुभमन के आने की खुशी है लेकिन श्रेयस और यशस्वी के बाहर होने का दुख भी है। अगर शुभमन फॉर्म में हैं तो श्रेयस भी अच्छी लय में हैं। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में भी वापसी करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगरकर ने किया फैसले का बचाव 
पूर्व ऑफ स्पिनर अश्विन ने भले ही श्रेयस और यशस्वी को टीम में नहीं लेने के फैसले की आलोचना की, लेकिन मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने इसका कारण बताया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह सवाल पूछा गया कि श्रेयस को टीम में जगह क्यों नहीं मिली। इस पर अगरकर ने कहा, जहां तक यशस्वी जायसवाल की बात है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। आप देखें कि किस तरह अभिषेक शर्मा ने अपना काम किया है और वह गेंदबाजी भी कर सकते हैं, इसलिए यशस्वी को इंतजार करना होगा। ऐसा ही श्रेयस अय्यर के साथ भी है। उनकी कोई गलती नहीं है। हमारे पास सिर्फ 15 खिलाड़ियों को चुनने का मौका था। अगर जगह होती तो हम श्रेयस को टीम का हिस्सा जरूर बनाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed