फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   former south africa Jonty Rhodes applies for Team India's fielding coach job 

अपने समय के बेहतरीन फिल्डर रहे जोंटी रोड्स बन सकते हैं टीम इंडिया के फील्डिंग कोच

Thu, 25 Jul 2019 09:05 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 25 Jul 2019 09:05 AM IST
विज्ञापन
former south africa Jonty Rhodes applies for Team India's fielding coach job 
जोंटी रोड्स

अपने समय के बेहतरीन फिल्डरों में शूमार दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स ने टीम इंडिया के फील्डिंग कोच पद के लिए आवेदन किया है। इस बात की जानकारी बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने बुधवार को एक समाचार एंजेंसी को दी है।

विज्ञापन


 समाचार एंजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि रोड्स ने फील्डिंग कोच पद के लिए आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि रोड्स ने इससे पहले किसी भी राष्ट्रीय टीम के साथ काम नहीं किया है, लेकिन वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस को पिछले नौ सीजन से कोचिंग देते आ रहे हैं।

विज्ञापन

अधिकारी ने कहा, 'हां, रोड्स ने आवेदन किया है और यह भी सही है कि वह इससे पहले किसी भी अंतर्राष्ट्रीय टीम के कोच नहीं रहे हैं। लेकिन वह नौ सीजन से आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कोच रह चुके हैं। कोच बनने की नियमों के अनुसार, अगर आपने किसी अंतर्राष्ट्रीय टीम के साथ काम नहीं किया है तो आईपीएल में आपका कम से कम सीजन का कोचिंग का अनुभव होना चाहिए।'

अधिकारी ने कहा कि मुंबई इंडियंस के साथ उनके काम करने का मतलब है कि वह भारतीय खिलाड़ियों के कामकाज को समझते हैं। मौजूदा समय में आर. श्रीधर भारतीय टीम के फील्डिंग कोच हैं और विश्व कप समाप्त होने के बाद उनके अनुबंध को 45 दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। बता दें कि जोंटी रोड्स अपने समय के बेहतरीन फिल्डर माने जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed