फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former skipper of team india Sunil Gavaskar slams Yuzvendra Chahal for lacking Professionalism

चौथे वन-डे में टीम इंडिया की हार के बाद बरसे गावस्कर, इस खिलाड़ी की लगाई जमकर क्लास

Sun, 11 Feb 2018 10:18 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Feb 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
Former skipper of team india Sunil Gavaskar slams Yuzvendra Chahal for lacking Professionalism
गावस्कर

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनिल गावस्कर ने लेग स्पिनर युजवेन्द्र चहल की जमकर आलोचना की है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे वन-डे में टीम इंडिया को मिली हार के बाद गावस्कर का मानना है कि चौथे वन-डे में युवा स्पिनरों में काफी लापरवाही की कमी दिखी, जो कि अपने आप में बहुत बड़ी बात है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि शनिवार को जोहानसबर्ग में खेले गए चौथे वन-डे में प्रोटियाज ने 'मेन इन ब्लू' को 5 विकेट से हराकर सीरीज का रोमांच बरकरार रखा है। फिलहाल, टीम इंडिया सीरीज में 3-1 की बढ़त पर है। टीम इंडिया चौथे वन-डे में इतिहास रचने से चूक गई। मैच के बाद मीडिया से बातचीत में गावस्कर ने कहा, 'मेरे हिसाब से जब डेविड मिलर बोल्ड हुए थे, उस समय का नो बॉल ने पूरे मैच का पासा पलट दिया। वही मैच का टर्निंग प्वाइंट था, जिससे दक्षिण अफ्रीका मैच जीतने में कामयाब रही।' 
विज्ञापन


68 वर्षीय इस खिलाड़ी ने कहा, 'मैं बिल्कुल ईमानदारी से कहूंगा कि मॉडर्न क्रिकेट में जब सारे टेक्नोलॉजी उपलब्ध हैं तब किसी भी गेंदबाज को नो बॉल नहीं करना चाहिए। जब आप जानते हैं कि लेग साइड में गेंदबाजी करने से वाइड दे दिया जाएगा।, जबकि ऑफसाइड में बी वाइड गेंदबाजी नहीं करना चाहिए। हां, तेज गेंदबाज कभी ओवरस्टेप हो जाते हैं। ये बात सब जानते हैं कि वो बॉल के बाद फ्री हिट होता है। हालांकि, क्योंकि यह 50 ओवर क्रिकेट है। मुझे नहीं लगता कि तेज गेंदबाजों को भी नो बॉलिंग करना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Former skipper of team india Sunil Gavaskar slams Yuzvendra Chahal for lacking Professionalism
टीम इंडिया

उन्होंने कहा कि पिंक जर्सी में प्रोटियाज टीम ने अभी तक कोई मैच नही गंवाया है। क्लासेन और मिलर की जोड़ी ने जिस तरह से बल्लेबाजी की उससे वह अपने आप को साबित कर दिया की वो गेम चेंजर की भूमिका अदा कर सकते हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच 72 रन की साझेदारी हुई थी।

गावस्कर ने चहल की आलोचनाओं के बाद के क्लासेन और मिलकर की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि दोनों बल्लेबाजों ने दक्षिण अफ्रीका के लिए शानदार प्रदर्शन किया। क्लासेन अपना पहला अर्धशतक लगाने से चूक गए। हालांकि, वो मैच के हीरो रहे। उनको मैन ऑफ द मैच से नबाजा गया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि चौथे वन-डे में टीम इंडिया की थोड़ी सी लापरवाही दिखी। जिसका पूरा फायदा दक्षिण अफ्रीका ने ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed