फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   former railways cricketer raja ali meets tragic end

पूर्व रणजी क्रिकेटर राजा अली की संदिग्ध मौत

Mon, 22 Oct 2012 09:03 PM IST
भोपाल/एजेंसी
भोपाल/एजेंसी Updated Mon, 22 Oct 2012 09:03 PM IST
विज्ञापन
former railways cricketer raja ali meets tragic end
मध्यप्रदेश और रेलवे के पूर्व रणजी ट्रॉफी क्रिकेटर राजा अली की देर रात संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। रविवार देर रात खानूगांव के मोड़ के पास उनका शव मिला। सूत्रों के अनुसार राजा भोपाल डिवीजनल क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव स्वर्गीय शफकत मोहम्मद खान की बरसी के कार्यक्रम में भोजन करके मोटरसाइकिल से अकेले अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान मोटरसाइकिल सहित राजा सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि राजा के मुंह से सफेद झाग निकल रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने राजा के शव को हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजा के परिजनों का कहना है कि उसका किसी भी व्यक्ति से कोई विवाद नही था। बाएं हाथ के बल्लेबाज व लेफ्ट आर्म स्पिनर राजा के साथी खिलाड़ी एवं मध्यप्रदेश तथा रेलवे के पूर्व रणजी क्रिकेटर ज्योति यादव ने कहा कि राजा बहुत अच्छा खिलाड़ी होने के साथ मृदुभाषी था। राजा ने अपने क्रिकेट कैरियर में 87 प्रथम श्रेणी मैचों में 4337 रन बनाये थे। इसमें 9 शतक और 22 अर्द्धशतक शामिल हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed