फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Pakistani player Shoaib Mallik Targeted at Babar Azam after team poor performance in T20 World cup

T20 World cup : 'नेपाल भी अपनी टीम में नहीं रखेगी', पाकिस्तान के इस पूर्व खिलाड़ी ने बाबर आजम पर साधा निशाना

Tue, 02 Jul 2024 04:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 02 Jul 2024 04:36 PM IST
सार

पाकिस्तान ग्रुप-ए में शामिल था जिसमे भारत, कनाडा, आयरलैंड और अमेरिका भी शामिल थे। पाकिस्तान को भारत तथा अमेरिका से हार मिली थी जिस कारण वह सुपर आठ चरण के लिए क्वालिफाई नहीं कर सका।

विज्ञापन
Former Pakistani player Shoaib Mallik Targeted at Babar Azam after team poor performance in T20 World cup
बाबर आजम - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तानी टीम का हाल ही में अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में संपन्न हुए टी20 विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन रहा था। बाबर आजम की अगुआई वाली टीम ग्रुप चरण से ही बाहर हो गई थी। पाकिस्तान ग्रुप-ए में शामिल था जिसमे भारत, कनाडा, आयरलैंड और अमेरिका भी शामिल थे। पाकिस्तान को भारत तथा अमेरिका से हार मिली थी जिस कारण वह सुपर आठ चरण के लिए क्वालिफाई नहीं कर सका। इस हार के बाद से ही बाबर आजम पूर्व खिलाड़ियों के निशाने पर हैं। पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शोएब मलिक ने एक बार फिर बाबर की आलोचना की। 
विज्ञापन

शोएब ने कहा कि पाकिस्तान के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बाबर आजम शीर्ष अंतरराष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लायक नहीं है और यहां तक कि नेपाल भी उन्हें अपनी टीम में नहीं रखेगा। बाबर को टी20 विश्व कप से ठीक पहले शाहीन अफरीदी की जगह दोबारा टीम की कमान सौंपी गई थी, लेकिन इससे टीम के प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ा। पाकिस्तान ने अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ सुपर ओवर में मिली हार से की थी। इसके बाद उसे पाकिस्तान के खिलाफ करीबी मुकाबले में छह रन से हार मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबर पर भड़के शोएब मलिक
सोशल मीडिया एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे शोएब मलिक एक कार्यक्रम में बाबर की आलोचना कर रहे हैं। इस शो में शोएब ने कहा, मैं सिर्फ चार-पांच शीर्ष टीमों की बात कर रहा हूं। क्या बाबर आजम इन टीमों की प्लेइंग-11 में शामिल हो सकते हैं? भारत, ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड उन्हें इस प्रारूप में लेंगी? जवाब है नहीं। 
विज्ञापन

पहले दो मैच हारने के बाद पाकिस्तानी टीम को पूर्व खिलाड़ियों के अलावा प्रशंसकों की आलोचना का भी सामना करना पड़ा था। उन्होंने ग्रुप-ए के अन्य दो मैच जीते थे। पाकिस्तान ने कनाडा को सात विकेट से और आयरलैंड के खिलाफ तीन विकेट से जीत दर्ज की थी। हालांकि, यह उसके लिए आगे बढ़ने के लिए काफी नहीं था और अमेरिका की टीम पांच अंक लेकर इस ग्रुप से भारत के बाद सुपर आठ चरण में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बनी थी। बाबर ने इस दौरान चार मैचों में 122 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 101.66 का रहा था। बाबर का टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 44 रन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed