फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Pakistan wicketkeeper Kamran Akmal praise Indian spin twins Ravichandran Ashwin, Ravindra Jadeja

Team India: अश्विन और जडेजा की जोड़ी का कायल हुआ पाकिस्तान का यह पूर्व खिलाड़ी, जमकर की तारीफ

Mon, 23 Sep 2024 03:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 23 Sep 2024 03:37 PM IST
सार

अश्विन ने इस मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन किया था। पहली पारी में शतक जड़ने के बाद अश्विन ने दूसरी पारी में गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन किया और छह विकेट झटक कर बांग्लादेश को धूल चटाई। जडेजा ने 86 रन बनाए थे और विकेट लेने में भी सफल रहे थे। 

विज्ञापन
Former Pakistan wicketkeeper Kamran Akmal praise Indian spin twins Ravichandran Ashwin, Ravindra Jadeja
अश्विन और जडेजा - फोटो : BCCI

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी कामरान अकमल ने भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की जमकर सराहना की है। अश्विन और जडेजा ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया था और सातवें विकेट के लिए 199 रनों की साझेदारी की थी। भारत ने इस मैच में बांग्लादेश को 280 रनों से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। 
विज्ञापन

अश्विन ने इस मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन किया था। पहली पारी में शतक जड़ने के बाद अश्विन ने दूसरी पारी में गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन किया और छह विकेट झटक कर बांग्लादेश को धूल चटाई। अश्विन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टेस्ट में यह 10वीं बार था जब अश्विन को यह पुरस्कार दिया गया। दूसरी ओर, जडेजा ने 86 रन बनाए थे और विकेट लेने में भी सफल रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अकमल ने जडेजा और अश्विन की जोड़ी की भरपूर सराहना की और कहा कि भारत के लिए घरेलू परिस्थितियों में इन दोनों को प्लेइंग-11 में शामिल नहीं करना असंभव है। अकमल ने कहा, अश्विन ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने दूसरी पारी में छह विकेट लिए और शतक जड़ा। इसके अलावा अश्विन ने जडेजा के साथ मिलकर मैच विजयी साझेदारी की। इन दोनों खिलाड़ियों के बिना भारत घरेलू मैदान पर टेस्ट की प्लइंग-11 नहीं बना सकता। 
विज्ञापन

अकमल ने पंत को सराहा
इसके अलावा अकमल ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी सराहा जिन्होंने कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद टेस्ट टीम में जोरदार वापसी की थी। अकमल ने कहा, पंत ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। मैं मेडिकल टीम और ट्रेनर को सलाम करता हूं जो उन्हें मैदान पर वापस लाने में सफल रहे। 

पंत ने चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में 39 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में शतक जड़ा था और शुभमन गिल के साथ मिलकर महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई थी। बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ने के साथ ही पंत ने टेस्ट क्रिकेट में किसी भारतीय विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में धोनी की बराबरी कर ली थी। पंत का यह टेस्ट का छठा शतक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed