फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Pakistan cricketers and former board officials urged PCB regarding T20 World Cup participation chaos

T20 World Cup: पीसीबी को उसके ही पूर्व अधिकारियों ने दिखाया आइना, विश्व कप का बहिष्कार करने की बात पर चेताया

Tue, 27 Jan 2026 07:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 27 Jan 2026 07:18 PM IST
सार

पाकिस्तान ने विश्व कप के लिए टीम भेजने को लेकर लगातार संशय बनाए रखा है। इस बीच, टीम के पूर्व खिलाड़ियों और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पूर्व अधिकारियों ने बोर्ड को सलाह दी है।

विज्ञापन
Former Pakistan cricketers and former board officials urged PCB regarding T20 World Cup participation chaos
टी20 विश्व कप 2026 - फोटो : PCB

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा आगामी टी20 विश्व कप में भागीदारी को लेकर फैसला टालने के बाद पूर्व खिलाड़ियों और बोर्ड के पूर्व अधिकारियों ने एक सुर में कहा है कि बांग्लादेश का समर्थन करना ठीक है, लेकिन यह राष्ट्रीय क्रिकेट की कीमत पर नहीं होना चाहिए। पाकिस्तान बेवजह बांग्लादेश मामले पर कूदा था और उसने आईसीसी को भी निशाने पर लिया था। 

विज्ञापन

बांग्लादेश विवाद पर बेवजह बीच में कूदा पाकिस्तान
इतना ही नहीं पाकिस्तान ने अप्रत्यक्ष तौर पर विश्व कप का बहिष्कार करने की धमकी भी दी थी। हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की थी। पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट कप्तान मोहम्मद हफीज का मानना है कि पीसीबी को पाकिस्तान टीम को विश्व कप में भेजना चाहिए, जबकि पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष खालिद महमूद और पूर्व सचिव आरिफ अली अब्बासी को टीम को नहीं भेजने में कोई तर्क नजर नहीं आता।  
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व अधिकारी विश्व कप खेलने के पक्ष में
अब्बासी ने कहा, मैं समझ सकता हूं कि पाकिस्तान बांग्लादेश का समर्थन कर रहा है लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और सदस्य बोर्डों के साथ संबंध खराब करने के अलावा पीसीबी टीम को नहीं भेजकर क्या हासिल करेगा? श्रीलंका के साथ हमारे संबंधों का क्या होगा? जाहिर है कि अगर पाकिस्तान नहीं जाता है तो श्रीलंका को नुकसान होगा क्योंकि भारत के खिलाफ मुकाबलों सहित हमारे सभी मैच श्रीलंका में होने हैं।
विज्ञापन

महमूद ने कहा कि पीसीबी का रुख सराहनीय है, लेकिन उसे समझदारी दिखाकर पाकिस्तान क्रिकेट के हितों को केंद्र में रखना चाहिए। उन्होंने कहा, हमें यह याद रखना होगा कि पाकिस्तान के अलावा किसी भी अन्य क्रिकेट बोर्ड ने भारत से मैच हटाने की बांग्लादेश की मांग का समर्थन नहीं किया। मैं बांग्लादेश बोर्ड के रुख को समझ सकता हूं, लेकिन यह भी सच्चाई है कि आईसीसी की बैठक में उन्हें किसी का समर्थन नहीं मिला।

पूर्व टेस्ट बल्लेबाज, पूर्व मुख्य चयनकर्ता और मुख्य कोच मोहसिन खान ने भी पीसीबी से विश्व कप के लिए टीम भेजने की अपील की। उन्होंने कहा,हमारे भारत के साथ मुद्दे हैं, लेकिन हम अपने सभी मैच श्रीलंका में खेल रहे हैं। तो फिर पीसीबी किस आधार पर टीम को विश्व कप में नहीं भेजेगा? यह हमारे क्रिकेट के लिए नुकसानदायक होगा।

इंजमाम ने दी सलाह
पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक और मोहम्मद यूसुफ ने अंतिम फैसला लेते समय सभी पहलुओं को ध्यान में रखने की सलाह दी। इंजमाम ने कहा, व्यक्तिगत रूप से मैं पाकिस्तान को विश्व कप में खेलते देखना चाहता हूं। हमारे पास अच्छे खिलाड़ी हैं और हमारे क्रिकेट को बड़े टूर्नामेंटों में टीम के अच्छे प्रदर्शन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed