{"_id":"5abcdbbb4f1c1be9298b48c8","slug":"former-pakistan-cricketer-muhammad-asif-refused-entry-at-dubai-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक के इस घातक गेंदबाज को दुबई एयरपोर्ट से भेजा गया वापस स्वदेश, घर पहुंचकर बताई यह वजह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाक के इस घातक गेंदबाज को दुबई एयरपोर्ट से भेजा गया वापस स्वदेश, घर पहुंचकर बताई यह वजह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 29 Mar 2018 06:26 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मद आसिफ
- फोटो : file
स्पॉर्ट फिक्सिंग में दोषी पाए जाने के बाद प्रतिबंधित पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ को दुबई एयरपोर्ट से वापस पाकिस्तान लौटना पड़ा। दरअसल आसिफ को शारजाह में एक प्रदर्शनी टी20 टूर्नामेंट में शामिल होना था लेकिन उनके पास जरूरी दस्तावेज न होने के कारण एयरपोर्ट अधिकारियों ने उन्हें वापस भेज दिया।
विज्ञापन
इस पर देश लौटने के बाद आसिफ ने बताया कि मेरे पास उनके विदेश मामलों के मंत्रालय का स्पेशल लेटर नहीं था, इसलिए मुझे एयरपोर्ट से बाहर नहीं जाने दिया गया। उन्होंने बताया कि मुझे सऊदी अरब अमीरात के लिए वीजा दिया गया। अब मुझसे कहा जा रहा है कि इस टूर्नामेंट को आयोजित करने वाले मेरे लिए उस स्पेशल लेटर का इंतजाम करवा देंगे।
विज्ञापन
यह था पूरा फिक्सिंग विवाद- 2010 में पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड दौरे पर थी जहां पाकिस्तान के तीन खिलाड़ी सलमान बट्ट, मोहम्मद आमिर और मोहम्मद आसिफ स्पोर्ट फिक्सिंग में रंगे हाथों पकड़े गए थे। इसके बाद आईसीसी ने इन पर 5 साल का बैन लगा दिया था। इसके बाद मोहम्मद आमिर को पाक टीम में वापसी करने में कामयाब रहे लेकिन बट्ट और आसिफ की वापसी नहीं हो पाई।
विज्ञापन