फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Pakistan captain Mohammad Yousuf advises struggling Sarfraz to consult Dhoni

धोनी की कॉपी करने पर सरफराज को पूर्व पाक कप्तान ने दी ऐसी सलाह, खुद को आ जाएगी शर्म

Wed, 24 Jan 2018 11:27 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 24 Jan 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
Former Pakistan captain Mohammad Yousuf advises struggling Sarfraz to consult Dhoni
धोनी और सरफराज

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने पाकिस्तान के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद को अपनी फिटनेस और फॉर्म संबंधी मसलों से उबरने के लिए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से सलाह लेने की नसीहत दी है। दरअसल, किसी भी खिलाड़ी के लिए फिट होना बहुत ही आवश्यक होता है। जब आप ऐसे खिलाड़ी की कॉपी करने की कोशिश करते हैं को आपको उसी के जैसा फिट होने की जरूरत होती। इसके सीधा उदाहरण टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी हैं। 

विज्ञापन


यूसुफ ने कहा, 'मेरा मानना है कि सरफराज को अपनी फिटनेस और कौशल पर काम करने की जरूरत है। जब तक वह अच्छी फॉर्म में नहीं आते तब तक वो टीम से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद नहीं कर सकते है। धोनी ने लंबे समय तक टीम इंडिया की तीनों फॉर्मेटों में अच्छी तरह से अगुवाई की है। वो कप्तान ही नहीं बल्कि बल्लेबाज और विकेटकीपर के रूप में भी अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभायी। सरफराज उनसे काफी कुछ सीख सकते हैं।'
विज्ञापन


बता दें न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच वेलिंगटन में खेले गए मैच में कुछ ऐसा हुआ, जिसको लेकर पाक कप्तान सरफराज हंसी के पात्र बन गए थे और सोशल मीडिया पर भी फैंस ने उनका जमकर मजाक उड़ाया था। बड़ा स्कोर खड़ा करने के लिए सफराज अहमद पर पूरी जिम्मेदारी थी। क्योंकि शुरुआती बल्लेबाज जल्द ही आउट हो चुके थे, लेकिन वो मिशेल सैंटनर की बॉल को समझ नहीं पाए। बॉल टर्न लेते हुए विकेटकीपर के हाथ में आ गई और सरफराज बाहर निकल आए। क्रीज काफी दूर थी तो उन्होंने धोनी स्टाइल में क्रीज पर पैर रखने की कोशिश की। जिसमें वो फेल रहे। जिसके बाद लोगों ने उनके खूब मजे लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Former Pakistan captain Mohammad Yousuf advises struggling Sarfraz to consult Dhoni
धोनी, सरफराज

मालूम हो कि सरफराज ने धोनी के तर्ज पर इस तरह के प्रयास करने की कोशिश की,लेकिन वो सफल नहीं हो पाए। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान पैर फैलाकर खुद को आउट होने से बचाया था। वैसे ही सरफराज ने भी वही ट्रिक अपनाने की कोशिश की लेकिन वो नाकाम रहे। धोनी कई बार ऐसे रिस्क लेते हैं और सफल होते हैं। लेकिन सरफराज वैसा करने से चूक गए।

वेलिंगटन में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 मैच खेला गया था, जिसमें न्यूजीलैंड ने यह मैच 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 19.4 ओवर्स में 10 विकेट पर 105 रन बनाए थे। जिसके जवाब में कीवी टीम ने 15.5 ओवर में महज तीन विकेट के नुकसान पर 106 रन बना लिए और मैच जीत लिया। पाक की तरफ से कप्तान सरफराज सिर्फ नौ रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन उनका आउट होना एक मजाक बन गया और वो ट्रोल हो गए थे। न्यूजीलैंड ने यह मैच 7 विकेट से अपने नाम दर्ज कर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed