{"_id":"60a5c31e8ebc3e74fa776c10","slug":"former-odisha-cricket-captain-prashant-mohapatra-dies-due-to-covid","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: ओडिशा के पूर्व क्रिकेट कप्तान प्रशांत मोहपात्रा का कोविड के कारण निधन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दुखद: ओडिशा के पूर्व क्रिकेट कप्तान प्रशांत मोहपात्रा का कोविड के कारण निधन
Thu, 20 May 2021 07:32 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 20 May 2021 07:32 AM IST
सार
प्रशांत के पिता और राज्यसभा सांसद रघुनाथ मोहपात्रा का भी कोविड-19 के कारण नौ मई को निधन हो गया था। उनके भाई भी कोरोना से संक्रमित हैं जो अस्पताल में भर्ती है
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ओडिशा क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान प्रशांत मोहपात्रा का कोविड-19 के कारण बुधवार को एम्स भुवनेश्वर में निधन हो गया।
विज्ञापन
एम्स भुवनेश्वर के चिकित्सा अधीक्षक डा. एस एन मोहंती ने बताया कि 47 वर्षीय मोहपात्रा का चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद सुबह सात बजकर 51 मिनट पर निधन हो गया। प्रशांत के भाई जसबंत भी कोविड-19 से संक्रमित हैं और उनका इसी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
एक सितंबर 1973 को जन्में प्रशांत दायें हाथ के बल्लेबाज थे। उन्होंने 1990 में बिहार के खिलाफ रणजी ट्राफी में पदार्पण किया था। वह दलीप ट्राफी और देवधर ट्राफी में भी पूर्वी क्षेत्र की तरफ से खेले थे।
विज्ञापन
प्रशांत ने 45 प्रथम श्रेणी मैच खेले थे जिसमें उन्होंने 30.08 की औसत से 2196 रन बनाये थे। इसमें पांच शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं। प्रशांत के संन्यास लेने के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें मैच रेफरी नियुक्त किया था।
विज्ञापन