{"_id":"5ee4806f68c04a3fa2500149","slug":"former-nz-cricketer-poore-dies-at-90","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं रहे पूर्व कीवी क्रिकेटर मैट पूरे, बीच मैच में आवारा कुत्ते को पकड़कर हुए थे चर्चित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नहीं रहे पूर्व कीवी क्रिकेटर मैट पूरे, बीच मैच में आवारा कुत्ते को पकड़कर हुए थे चर्चित
Sat, 13 Jun 2020 01:26 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 13 Jun 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
मैट पूरे
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के सर्वाधिक उम्रदराज भारतीय क्रिकेटर वसंत रायजी की मौत के बाद खेल जगत के लिए एक और बुरी खबर है। न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर मैट पूरे का निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। ऑलराउंडर पूरे ने 1953 से लेकर 1956 तक दो महान खिलाड़ी बर्ट सुटक्लिफ और जॉन रीड के साथ 14 टेस्ट मैच खेले थे। करियर में 45 के सर्वोच्च स्कोर के साथ 355 रन बनाने वाले पूरे को अपने खेल से ज्यादा एक अवारा कुत्ते के लिए याद किया जाएगा।
विज्ञापन
दरअसल, 1955 में बेंगलुरू में एक मैच के दौरान कुत्ते को पकड़ने के बाद उन्हें 12 एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने पड़े थे। स्टफ डाट काम एनजेड के अनुसार पूरे, ‘‘बेंगलुरू में न्यूजीलैंड के लिए खेल रहे थे और जब एक आवारा कुत्ता मैदान पर आ गया तो वह उसे पकड़ने में हिचकिचाए नहीं।'
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार वह कुत्ते को पिच से दूर ले गए थे, लेकिन राष्ट्रीय टीम में यह डर बैठ गया था कि इस कुत्ते से उन्हें रेबीज हो गया होगी। इसके अनुसार पूरे के बेटे रिचर्ड ने कहा, ‘टूर पर कोई डॉक्टर उनके साथ नहीं था, जिसे पूरे को अगले दो हफ्तों के लिए प्रत्येक दिन एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने पड़े, उन्हें करीब 12 इंजेक्शन लगवाने पड़े जिनमें से कुछ उनके साथियों ने लगाए थे।’
विज्ञापन