{"_id":"60c9df572cd68771c344d8e6","slug":"former-kiwi-pacer-shane-bond-said-rohit-sharma-sledged-by-trent-boult-in-ipl-2021-what-will-happen-in-wtc-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"WTC Final: रोहित और बोल्ट के बीच आईपीएल से छिड़ी है जंग, अब डब्ल्यूटीसी फाइनल में क्या होगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WTC Final: रोहित और बोल्ट के बीच आईपीएल से छिड़ी है जंग, अब डब्ल्यूटीसी फाइनल में क्या होगा
Wed, 16 Jun 2021 04:54 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथैम्पटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथैम्पटन
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Wed, 16 Jun 2021 04:54 PM IST
सार
न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज और मुंबई इंडियंस के बॉलिंग कोच शेन बॉन्ड का कहना है कि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में रोहित शर्मा और ट्रेंट बोल्ट के बीच तगड़ा मुकाबला होगा। बोल्ट आईपीएल के दौरान रोहित को स्लेजिंग कर चुके हैं। दोनों ही खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : ट्विटर @WisdenIndia
विस्तार
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के पूर्व तूफानी गेंदबाज शेन बॉन्ड ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले रोहित शर्मा और ट्रेंट बोल्ट को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कुछ महीने पहले आईपीएल 2021 के पहले सत्र के दौरान रोहित और बोल्ट के बीच हुई बातचीत की याद ताजा की। उन्होंने बताया कि उस समय अभ्यास कर रहे रोहित से बोल्ट ने क्या कहा था। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से साउथैम्पटन आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले स्टार स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में शेन बॉन्ड ने कहा, फाइनल के दौरान रोहित शर्मा और बोल्ट के बीच सबसे अच्छा मुकाबला देखने को मिलेगा। खासकर इसलिए क्योंकि आईपीएल के समय नेट प्रैक्टिस के दौरान ट्रेंट बोल्ट ने हिटमैन रोहित के खिलाफ स्लेजिंग की थी। रोहित शर्मा और ट्रेंट बोल्ट आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। जो अक्सर साथ-साथ अभ्यास भी करते हैं। जबकि शेन बॉन्ड मुंबई इंडियंस के बॉलिंग कोच हैं।
विज्ञापन
बॉन्ड ने रोहित और बोल्ट के बीच उस नेट प्रैक्टिस के दौरान हुई बातचीत को याद करते हुए कहा, बोल्ट दौड़ते और रोहित के पैड पर गेंद मारते उनसे कहते कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में क्या होगा। बोल्ट के मुताबिक वे महीनों पहले से इस पर बात कर रहे थे, वे जानते थे कि वे दोनों एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगे।
विज्ञापन
बॉन्ड ने आगे कहा एक खिलाड़ी के तौर पर मैं रोहित शर्मा को बहुत पसंद करता हूं, वह लगभग मैथ्यू हेडन की तरह हैं जो प्रतिकूल परिस्थितियों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं, वह तेजी से रन बनाते हैं जिससे गेंदबाज दबाव में आ जाते हैं। उन्होंने आगे कहा, इसलिए मैं रोहित शर्मा और ट्रेंट बोल्ट के बीच होने वाले मुकाबले का बहुत अधिक इंतजार नहीं कर सकता।