{"_id":"66705fb021e17672eb037d23","slug":"former-indian-spinner-harbhajan-singh-suggest-garry-kirsten-says-don-t-waste-your-time-in-pakistan-2024-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World cup : 'अपना समय बर्बाद नहीं करें', इस पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने गैरी कस्टर्न को दी सलाह, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World cup : 'अपना समय बर्बाद नहीं करें', इस पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने गैरी कस्टर्न को दी सलाह, जानें
Mon, 17 Jun 2024 09:39 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 17 Jun 2024 09:39 PM IST
सार
कर्स्टन ने अमेरिका और वेस्टइंडीज में टूर्नामेंट से ठीक पहले पाकिस्तान के मुख्य कोच का कार्यभार संभाला था, लेकिन वे निराश हो गए क्योंकि टीम अमेरिका और भारत से हारकर पहले दौर से बाहर हो गई।
विज्ञापन
पाकिस्तान के नए कोच
- फोटो : Social Media/IPL/BCCI
विस्तार
पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने अपने अच्छे दोस्त गैरी कस्टर्न को संदेश देते हुए उनसे पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम का कोच पद छोड़ने की अपील की। हरभजन ने कड़े शब्दों का प्रयोग करते हुए कस्टर्न से समय बर्बाद नहीं करने की अपील की। हरभजन ने साथ ही कहा कि कस्टर्न को भारतीय टीम के साथ दोबारा काम करते देखना सुखद रहेगा।
विज्ञापन
हरभजन की टिप्पणी उस वक्त सामने आई है जब कस्टर्न ने टी20 विश्व कप में पाकिस्तान की हार के बाद टीम में एकजुटता को लेकर बयान देते हुए कहा था कि उन्होंने कभी ऐसी स्थिति नहीं देखी है। कर्स्टन ने टी20 विश्व कप में निराशाजनक अभियान के दौरान एक-दूसरे का समर्थन नहीं करने के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों की आलोचना की और कहा कि उन्होंने किसी टीम में ऐसा विषाक्त माहौल कभी नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरभजन ने कस्टर्न से भारतीय टीम का कोच बनने की अपील की
हरभजन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'वहां अपना समय बर्बाद मत करो गैरी, टीम इंडिया को कोचिंग देने के लिए वापस आ जाओ। गैरी कर्स्टन दुर्लभ लोगों में से एक है। एक महान कोच, सलाहकार, ईमानदार और हमारी 2011 टीम में सभी के लिए बहुत प्यारे दोस्त। 2011 विश्व कप के हमारे विजेता कोच। विशेष व्यक्ति गैरी कर्स्टन।' पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के भारत के अगले मुख्य कोच के रूप में राहुल द्रविड़ की जगह लेने की उम्मीद है।

Don’t waste ur time there Gary .. Come back to Coach Team INDIA .. Gary Kirsten One of the rare 💎.. A Great Coach ,Mentor, Honest nd very dear friend to all in the our 2011 Team .. our winning coach of 2011 worldcup . Special man Gary ❤️ @Gary_Kirsten https://t.co/q2vAZQbWC4
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) June 17, 2024
ग्रुप चरण में ही थमा पाकिस्तान का सफर
कर्स्टन ने अमेरिका और वेस्टइंडीज में टूर्नामेंट से ठीक पहले पाकिस्तान के मुख्य कोच का कार्यभार संभाला था, लेकिन वे निराश हो गए क्योंकि टीम अमेरिका और भारत से हारकर पहले दौर से बाहर हो गई। पाकिस्तान की टीम ग्रुप-ए में चार मैचों में दो जीत और दो हार के साथ तीसरे नंबर पर रही और सुपर आठ चरण के लिए क्वालिफाई करने से चूक गई। मालूम हो कि प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमों ने अगले दौर के लिए क्वालिफाई किया है।