फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Indian legendary cricketer Kapil Dev Pandya better than me, but needs to work more

हार्दिक पांड्या से तुलना पर कपिल देव ने दिया बड़ा बयान, बोले- युवा ऑलराउंडर को ये सुधार करने होंगे

Wed, 27 Sep 2017 04:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Wed, 27 Sep 2017 04:06 PM IST
विज्ञापन
Former Indian legendary cricketer Kapil Dev Pandya better than me, but needs to work more
क्रिकेटर कपिल देव
टीम इंडिया के बेहतरीन ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की तारीफ चारों तरफ हो रही है। इसी कड़ी में हार्दिक पांड्या की तुलना अब भारत के महान ऑलराउंडर कपिल देव से की जा रही है। अधिकांश लोग उन्हें अगला कपिल देव मानने लगे हैं। क्रिकेट के जानकार भी कहने लगे हैं कि पांड्या के रूप में टीम इंडिया को अगला कपिल देव मिल गया है।
विज्ञापन


अपने साथ हार्दिक पांड्या की तुलना पर कपिल देव ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, 'हार्दिक पांड्या मुझसे बेहतर खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्हें और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत हैं। पांड्या के पास अच्छा टैलेंट है और महान प्लेयर बनने की क्षमता है। हमें उन्हें खेलने देना चाहिए और उन पर मैदान के बाहर का दबाव नहीं डालना चाहिए। पांड्या बहुत प्रतिभाशाली और शानदार खिलाड़ी हैं जो उन्हें मुझसे भी आगे खड़ा करता है।' 
विज्ञापन


पढ़ेंः-  अक्षर पटेल ने इंटरव्यू में किया खुलासा, क्यों उनके नाम की स्पेलिंग है इतनी अलग

बता दें कि मौजूदा सीरीज में पांड्या ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। पांड्या को उनके शानदार पारी खेलने के लिए दो बार मौजूदा सीरीज में मैन ऑफ द मैच मिला है। वह इस सीरीज में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पंड्या ने 3 मैचों में 60.33 की औसत से 181 रन बनाए हैं और 2 अर्द्धशतक भी लगाए हैं। गेंदबाजी में भी पांड्या ने कमाल दिखाया है और उन्होंने इस सीरीज में अब तक 3 मैचों में 5 विकेट लिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed