फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Indian Cricketer Sanjay Manjrekar says kohli and Rohit not playing Duleep Trophy not good for India

IND vs BAN: रोहित-कोहली के दलीप ट्रॉफी में नहीं खेलने पर मांजरेकर ने साधा निशाना, बोले- टीम के लिए अच्छा नहीं

Wed, 25 Sep 2024 08:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 25 Sep 2024 08:35 PM IST
सार

कोहली और रोहित ने पहले टेस्ट की दोनों पारियों में सस्ते पर आउट हुए थे। अब पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने कोहली और रोहित पर घरेलू क्रिकेट नहीं खेलने के लिए निशाना साधा है।

विज्ञापन
Former Indian Cricketer Sanjay Manjrekar says kohli and Rohit not playing Duleep Trophy not good for India
विराट कोहली-रोहित शर्मा - फोटो : twitter

विस्तार

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 280 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। बड़ी जीत के बावजूद कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। यह दोनों ही खिलाड़ी पहले टेस्ट की दोनों पारियों में सस्ते पर आउट हुए थे। अब पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने कोहली और रोहित पर घरेलू क्रिकेट नहीं खेलने के लिए निशाना साधा है। 
विज्ञापन

'दलीप ट्रॉफी खेलते तो चीजें अलग होती'
मांजरेकर ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा, मैं चिंतित नहीं हूं, लेकिन मुझे यकीन है कि कोई तो इस बात को बोलेगा कि अगर यह दोनों खिलाड़ी कुछ लाल गेंद का क्रिकेट खेलते तो अच्छा प्रदर्शन कर सकते थे। कोहली और रोहित को दलीप ट्रॉफी में शामिल करने का विकल्प मौजूद था। किसी को तो इस बात पर ध्यान देना होगा कि खिलाड़ियों को अलग तरह से देखा जा रहा है। इन्हें देखना होगा कि भारतीय क्रिकेट और खिलाड़ियों के लिए क्या सही है। कोहली और रोहित का दलीप ट्रॉफी में नहीं खेलना भारतीय क्रिकेट के लिए या इन दोनों खिलाड़ियों के लिए अच्छा नहीं है। अगर कोहली और रोहित दलीप ट्रॉफी में खेलते और कुछ समय लाल गेंद के क्रिकेट में बिताते तो चीजें अलग होती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मांजरेकर को कोहली-रोहित से वापसी की उम्मीद 
मांजरेकर इस बात से आश्वस्त हैं कि कोहली और रोहित दोनों अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे और अपनी फॉर्म वापस हासिल करने में कामयाब होंगे। उन्होंने कहा हालांकि भारतीय टीम में कुछ हाई प्रोफाइल खिलाड़ियों को तरहीज देने पर चिंता व्यक्त की। मांजरेकर ने कहा, कोहली और रोहित के पास इस सीरीज से वापसी करने की क्षमता है। हालांकि किसी को तो इस बारे में संज्ञान लेना होगा कि लंबे समय से भारतीय टीम में चली आ रही कुछ खिलाड़ियों को विशेष ट्रीटमेंट देने की समस्या का समाधान करे। यह किसी अन्य को नहीं, बल्कि उस खिलाड़ी को ज्यादा नुकसान पहुंचाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed