{"_id":"6683e98ada1e8fc6aa0d895b","slug":"former-indian-cricketer-navjot-singh-siddhu-praises-virat-kohli-after-his-performance-in-t20-world-cup-final-2024-07-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World cup : विराट कोहली की पारी देख गदगद हुए सिद्धू, कह डाली ये दिल छूने वाली बात, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World cup : विराट कोहली की पारी देख गदगद हुए सिद्धू, कह डाली ये दिल छूने वाली बात, जानें
Tue, 02 Jul 2024 05:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 02 Jul 2024 05:21 PM IST
सार
कोहली ने 59 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 76 रन बनाए जिससे भारत 20 ओवर में सात विकेट पर 176 रन बनाने में सफल रहा था। भारत ने इसके बाद लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया था और दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर टी20 विश्व कप का खिताब जीता था।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : ICC/T20 World Cup
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली का सराहना की है। कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में दमदार पारी खेली थी। कोहली ने 59 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 76 रन बनाए जिससे भारत 20 ओवर में सात विकेट पर 176 रन बनाने में सफल रहा था। भारत ने इसके बाद लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया था और दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर टी20 विश्व कप का खिताब जीता था।
विज्ञापन
'जब जरूरत थी तब कोहली चट्टान की तरह खड़े रहे'
सिद्धू ने कहा, जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, जब करोड़ों भारतीय जीत की प्रार्थना कर रहे थे और उम्मीद कर रहे थे कि हम फाइनल में चोक नहीं करेंगे, उस वक्त कोहली चट्टान की तरह खड़े रहे। वह दूसरे छोर पर टिके रहे और जब भारत की स्थिति अच्छी नहीं थी, उस वक्त उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर टीम को विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई। इस टूर्नामेंट में जब उन्होंने 38 और 24 रन के स्कोर बनाए तब भी उन्होंने रन रेट गिरने नहीं दिया। मेरे लिए कोहली हमेशा दिग्गज के रूप में याद किए जाएंगे। एक ऐसा खिलाड़ी जो लोगों के लिए प्रेरणास्रोत्र है।

कोहली ने टी20 विश्व कप 2024 में आठ पारियों में 112.68 के स्ट्राइक रेट से 151 रन बनाए जिसमे एक अर्धशतक शामिल है। उनका ओवरऑल इस टूर्नामेंट में रिकॉर्ड प्रभावशाली रहा है। कोहली ने टी20 विश्व कप में 1292 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 128.81 का रहा है। कोहली ने इस टूर्नामेंट में 15 अर्धशतक लगाए हैं और वह टी20 विश्व कप इतिहास के सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
कोहली ने टी20 विश्व कप फाइनल के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने का फैसला किया था। टी20 अंतरराष्ट्रीय में कोहली ने 125 मैचों में 48.69 के औसत और 137.04 के स्ट्राइक रेट से 4188 रन बनाए हैं जिसमे एक शतक और 38 अर्धशतक शामिल है। टी20 अंतरराष्ट्रीय में कोहली का सर्वश्रेष्ठ निजी स्कोर नाबाद 122 रन है।