फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Indian cricketer Aakash Chopra selected top 5 Test bowlers of present time he included name of two Indian bowlers as well

क्रिकेट: आकाश चोपड़ा ने वर्तमान के 5 शीर्ष टेस्ट गेंदबाजों के बताए नाम, लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ी भी शामिल

Sun, 06 Jun 2021 10:16 AM IST
प्रियंका तिवारी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 06 Jun 2021 10:16 AM IST
सार

क्रिकेटर से कमेंटेटर बने आकाश चोपड़ा ऑनलाइन माध्यम से एक कार्यक्रम का हिस्सा बने, जहां बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि उनके हिसाब से वर्तमान में टेस्ट क्रिकेट के पांच बेस्ट गेंदबाज कौन हैं। इस पर उन्होंने पांच में दो भारतीय गेंदबाजों का भी नाम लिया।

विज्ञापन
Former Indian cricketer Aakash Chopra selected top 5 Test bowlers of present time he included name of two Indian bowlers as well
भारतीय क्रिकेट कमेंटेटर और पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल 18 जून से 22 जून तक चलेगा। वहीं, अगस्त में टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज भी खेलेगी। हालांकि, इससे पहले क्रिकेट कमेंटेटर और भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बताया है कि टेस्ट क्रिकेट के मौजूदा समय में टॉप 5 गेंदबाज कौन हैं। आकाश चोपड़ा की इस चयन सूची में दो भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और आर अश्विन भी शामिल हैं। आकाश ने जो गेंदबाजों की सूची बनाई है, उसमें चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर शामिल हैं। अन्य तीन गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और न्यूजीलैंड के नील वैगनर हैं। ये तीनों गेंदबाज फास्ट बॉलर हैं।

विज्ञापन


कैसी है आकाश की लिस्ट? 
आकाश चोपड़ा की टॉप फाइव लिस्ट में एक ही स्पिनर को जगह मिली है। वह एकमात्र स्पिनर भारत के आर अश्विन हैं। इसके अलावा अन्य किसी भी स्पिनर को आकाश ने अपनी लिस्ट में जगह नहीं दी। अश्विन के अलावा सभी तेज गेंदबाज हैं। आकाश चोपड़ा ने अपनी यह लिस्ट तब साझा की, जब वह एक कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से जुड़े हुए थे। इस कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर इयान चैपल भी शामिल थे। उन्होंने भी बताया कि उनकी नजर में वर्तमान दौर में सबसे बेहतरीन टॉप फाइव टेस्ट गेंदबाज कौन हैं । 
विज्ञापन


इयान चैपल ने बताया, कौन हैं टॉप फाइव टेस्ट गेंदबाज?
चैपल ने जिन 5 गेंदबाजों को आज के दौर का सबसे बेहतरीन गेंदबाज बताया, उस लिस्ट में तीन खिलाड़ी भारतीय हैं। ये तीन खिलाड़ी आर अश्विन, इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी हैं। इसके अलावा चैपल ने पैट कमिंस और कगीसो रबाडा को भी अपनी टॉप 5 टेस्ट गेंदबाज की लिस्ट में शामिल किया है। चैपल ने अपने ही देश के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को मौजूदा दौर में दुनिया का सबसे अच्छा टेस्ट गेंदबाज बताया। चैपल भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत के पिछले तीन साल के प्रदर्शन से भी बेहद प्रभावित दिखे, जिन्होंने साल 2018 से 22 टेस्ट में 77 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अश्विन के नाम पर संजय मांजरेकर असहमत
कार्यक्रम के दौरान जब चैपल ने टेस्ट क्रिकेट के टॉप पांच गेंदबाज में अश्विन का नाम लिया तो वहां मौजूद कमेंटेटर संजय मांजरेकर चैपल से असहमत हो गए। मांजरेकर ने कहा कि अश्विन के अलावा भारतीय मैदानों पर रविंद्र जडेजा और हाल ही में अक्षर पटेल जैसे स्पिनरों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। मांजरेकर के इस तर्क के जबाब में चैपल ने कहा कि वेस्टइंडीज के महान गेंदबाज जोएल गार्नर के विकेटों की संख्या इसलिए कम है क्योंकि उनके साथ कई और शानदार गेंदबाज टीम में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed