T20 World Cup: आकाश चोपड़ा ने अपनी भविष्यवाणी में भारत को विश्व कप से किया बाहर, कहा- इन दो टीमों के बीच होगा खिताबी मुकाबला
पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने टी-20 विश्व कप फाइनल खेलने वाली टीमों को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने अपनी भविष्यवाणी के जरिए भारत को फाइनल से बाहर कर दिया है। टीम इंडिया आज न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना दूसरा मैच खेलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जा रहे आईसीसी टी-20 विश्व कप में अब तक कई रोमांचक मैच देखने को मिले हैं। वही, भारत के नजरिए से अगर जाए तो उसकी शुरुआत ठीक नहीं रही। टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला 24 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेला जिसमें उसे 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अब भारत आज अपना दूसरा मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए विराट कोहली की टीम इंडिया को इस मुकाबले में इतिहास रचना होगा। वैसे भी टी-20 विश्व कप मैचों में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का प्रदर्शन शर्मनाक रहा है। टूर्नामेंट पर नजर डाली जाए तो अभी आधे से ज्यादा सफर बाकी है लेकिन कुछ क्रिकेट विशेषज्ञ फाइनल खेलने वाली टीमों को लेकर भविष्यवाणी कर रहे हैं। इस कड़ी में पूर्व क्रिकेट आकाश चोपड़ा ने अपनी भविष्यवाणी से सबको हैरान कर दिया। उनका कहना है कि भारत इस बार फाइनल में नहीं जाएगा।
इंग्लैंड -पाकिस्तान के बीच होगा फाइनल
30 अक्तूबर को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें इंग्लिश टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कंगारुओं को एकतरफा मैच में आठ विकेट से शिकस्त दी। इंग्लैंड की शानदार जीत के बाद आकाश चोपड़ा ने ट्विट पर भविष्यवाणी करते हुए लिखा, टी-20 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होते दिख रहा है। उनकी इस भविष्यवाणी से साफ हो गया कि भारत 2021 विश्व कप फाइनल में नहीं पहुंचेगा।
इंग्लैंड ने किया बेहतरीन प्रदर्शन
टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने सभी तीनों मैच जीते हैं। इंग्लिश टीम ने अपने पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराया। जबकि, दूसरे मैच में बांग्लादेश को 8 विकेट से शिकस्त दी। वही, तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को भी 8 विकेट से रौंदा। कुल मिलाकर इयोन मॉर्गन की टीम इस टूर्नामेंट में जबरदस्त फॉर्म में है और उससे किसी भी टीम को पार पाना आसान नहीं होगा।
पाकिस्तान भी अजेय
दूसरी तरफ अगर पाकिस्तान को देखा जाए तो उसका प्रदर्शन काबिलेतारीफ रहा है। पाकिस्तान ने अपने पहले मुकाबले में भारत को 10 विकेट से हराया। जबकि, दूसरे मैच में उसने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से पीटा वही, तीसरे मुकाबले में अफगानिस्तान को भी पांच विकेट से हराया। तो इस तरह पाकिस्तान की टीम विश्व कप में अब तक अजेय रही है।