फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Indian cricket team captain Dilip Vengsarkar on Ruturaj Gaikwad said selectors to pick India youngster straight away

प्रशंसा: वेंगसरकर ने की ऋतुराज की तारीफ, कहा- चयनकर्ता उनका समय बर्बाद न करें, सीधे टीम इंडिया में चुने

Sun, 17 Oct 2021 11:04 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 17 Oct 2021 11:04 AM IST
सार

भारत के पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर ने ऋतुराज गायकवाड़ की तारीफ की है। उनका कहना है कि भारतीय चयनकर्ताओं को उनका समय बर्बाद नहीं करन चाहिए और सीधे उन्हें भारतीय टीम में चुना जाए। 

विज्ञापन
Former Indian cricket team captain Dilip Vengsarkar on Ruturaj Gaikwad said selectors to pick India youngster straight away
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले कुछ वर्षों में आईपीएल ने भारतीय क्रिकेट को कुछ युवा और होनहार प्रतिभाओं को उपहार में दिया है जिसमें हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। साल 2021 कोई अपवाद नहीं था। आठ टीमें के बीच खेले गए आईपीएल के 14वें सत्र में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम सर्वश्रेष्ठ साबित हुई जिसने खिताब पर भी कब्जा किया। आईपीएल 2021 में कुछ ऐसे प्रतिभाशाली क्रिकेटर नजर आए जो निश्चित रूप से आऩे वाले समय में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेल सकते हैं। वहीं, भारत के पूर्व कप्तान और मुख्य चयनकर्ता रहे दिलीप वेंगसरकर ने उभरते हुए बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ की जमकर तारीफ की है।  

विज्ञापन

इन खिलाड़ियों ने किया प्रभावित

इस साल जैसा की हमने आईपीएल में देखा कार्तिक त्यागी और अर्शदीप सिंह ने डेथ ओवर्स के दौरान शानदार गेंदबाजी की। वहीं बल्लेबाजी में अगर देखा जाए तो ऋतुराज गायकवाड़ और वेंकटेश अय्यर ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। पहले आईपीएल सत्र में वेंकटेश एक भी मैच नहीं खेले थे लेकिन दूसरे सत्र में जैसे ही उन्हें मौका मिला तो उन्होंने कमाल करते हुए10 मैचों में 370 रन बनाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गायकवाड़ को लेकर कही यह बात

भारत के पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर ने 24 वर्षीय गायकवाड़ के शुरुआती दिनों को याद करते हुए खलीज टाइम्स से कहा कि कैसे 10 साल के बल्लेबाज ने फास्ट ट्रैक पर अपनी बैटिंग प्रतिभा से मोहित कर लिया था। उन्होंने आगे कहा कि वह मेरी पुणे एकेडमी में 10 की उम्र में आया था, हम अपनी एकेडमी में खिलाड़यों को चयन योग्यता के आधार पर करते हैं, हम सबको नहीं ले सकते, इसलिए यह उन खिलाड़ियों में शामिल थे जिनमें योग्यता थी। 

विज्ञापन

इंग्लैंड ने बनाया था बड़ा स्कोर

दिलीप वेंगसरकर ने आगे कहा, जब ऋतुराज 16 साल के थे तो हम उनके इंग्लैंड ले गए, मैं अपनी एकेडमी की टीम को प्रत्येक साल इंग्लैंड के लंकाशायर ले जाता हूं और हर साल 10 मैच खेले जाते हैं, उस दौरान ऋतुराज ने लगभग सभी मैचों में शतक बनाए थे। उनका स्कोर 160 और 170 रहा। 

आईपीएल 2020 में बनाए थे 200 रन

साल 2020 में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल डेब्यू किया। इस दौरान उन्हें छह मैचो में मौका दिया गया जिनमें वह 200 रन बनाने में सफल रहे। जब 2021 में आईपीएल शुरू हुआ तो गायकवाड़ अनकैप्ड खिलाड़ी थे। लेकिन इस बार उन्होंने कमाल कर दिया। इंडियन प्रीमियर 2021 में उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सबसे अधिक 635 रन बनाए और ऑरेंज कैप जीतने में सफल रहे। वेंगसरकर का मानना है कि चयनकर्ताओं को उनका समय बर्बाद करने की जरूरत नहीं है और ऋतुराज को जल्द से जल्द भारतीय टीम में शामिल करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed