फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Indian coach Ravi Shastri said, nothing is easy but India is among the big contenders for T20 World Cup

Ravi Shastri: पूर्व भारतीय कोच बोले, कुछ भी आसान नहीं पर भारत टी-20 विश्वकप के बड़े दावेदारों में

Tue, 28 Nov 2023 10:45 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 28 Nov 2023 10:45 AM IST
सार

शास्त्री ने कहा, ‘वनडे प्रारूप में शायद यह आसान नहीं होगा क्योंकि आपको फिर से टीम का गठन करना होगा। लेकिन टी-20 क्रिकेट (विश्व कप) में भारत गंभीर चुनौती पेश करेगा। टीम के मुख्य खिलाड़ियों की पहचान हो गई है और अब आपका ध्यान खेल के छोटे प्रारूप पर होना चाहिए।’

विज्ञापन
Former Indian coach Ravi Shastri said, nothing is easy but India is among the big contenders for T20 World Cup
भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने अगले साल होने वाले टी 20 विश्व कप खिताब के लिए भारत को बड़ा दावेदार करार देते हुए सोमवार को यहां कहा कि चैंपियन बनने के लिए इस टीम को आखिरी दो नॉकआउट मैचों में विजेता बनना होगा। भारतीय टीम को वनडे विश्वकप में शानदार अभियान के बाद फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन


शास्त्री ने एक कार्यक्रम के इतर कहा, ‘कुछ भी आसानी से नहीं मिलता। यहां तक कि महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को भी विश्वकप जीतने के लिए छह विश्वकप का इंतजार करना पड़ा। आप विश्वकप (आसानी से) नहीं जीतते, एक विश्वकप जीतने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ती है। उस बड़े दिन (फाइनल) अच्छा प्रदर्शन करना होता है।’ उन्होंने कहा, ‘ फाइनल में पहुंचने के बाद यह मायने नहीं रखता कि आपने टूर्नामेंट में पहले क्या किया है।’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘ जब आप शुरुआती बाधा को पार कर लेते हैं तो सिर्फ शीर्ष चार टीम होती हैं और आपको आखिरी दो मैच में अच्छा करना होता है। उन दो मैचों में अगर आपका प्रदर्शन अच्छा रहा तो आप चैंपियन बनते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने ऐसा ही किया, वे अपने शुरुआती दो मैच हार गए थे लेकिन उन्होंने जब अच्छे प्रदर्शन की जरूरत थी तब अच्छा किया।’भारत के इस पूर्व ऑलराउंडर ने कहा कि आगामी टी-20 विश्वकप के लिए भारत के पास कई युवा खिलाड़ी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टी 20 विश्वकप का आयोजन चार जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में होगा। उन्होंने कहा, ‘वनडे प्रारूप में शायद यह आसान नहीं होगा क्योंकि आपको फिर से टीम का गठन करना होगा। लेकिन टी-20 क्रिकेट (विश्व कप) में भारत गंभीर चुनौती पेश करेगा। टीम के मुख्य खिलाड़ियों की पहचान हो गई है और अब आपका ध्यान खेल के छोटे प्रारूप पर होना चाहिए।’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed