फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Indian captain Sunil Gavaskar and Vinod Kambli felicitated by the Mumbai Cricket Association

MCA: महाराष्ट्र क्रिकेट संघ ने गावस्कर-कांबली को सम्मानित किया, पूर्व भारतीय कप्तान ने बड़ा सम्मान बताया

Sun, 12 Jan 2025 08:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 12 Jan 2025 08:06 PM IST
सार

वानखेड़े स्टेडियम की वर्षगांठ का मुख्य समारोह 19 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। गावस्कर रविवार को सम्मानित होने वाले मुंबई के पहले कप्तान थे, उन्हें एमसीए अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने स्मृति चिह्न भेंट किया।

विज्ञापन
Former Indian captain Sunil Gavaskar and Vinod Kambli felicitated by the Mumbai Cricket Association
एमसीए ने किया गावस्कर का सम्मान - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) ने वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर और पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली समेत मुंबई के कुछ क्रिकेट खिलाड़ियों को सम्मानित किया। वानखेड़े स्टेडियम की वर्षगांठ का मुख्य समारोह 19 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। गावस्कर रविवार को सम्मानित होने वाले मुंबई के पहले कप्तान थे, उन्हें एमसीए अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने स्मृति चिह्न भेंट किया।
विज्ञापन

पृथ्वी शॉ से मिले कांबली 
पूर्व भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली भी इस मौके पर मौजूद थे। स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण 21 दिसंबर को उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था, वह अब भी अपनी बीमारी से उबर रहे हैं, उन्हें अन्य लोगों द्वारा ले जाते हुए देखा गया। इस दौरान कांबली ने भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ से मुलाकात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गावस्कर ने एमसीए को दी शुभकामनाएं 
गावस्कर ने कहा, इस प्रतिष्ठित स्टेडियम में यहां आना मेरे लिए वास्तव में बहुत बड़ा सम्मान है जिसने भारतीय क्रिकेट को बहुत कुछ दिया है और 2011 क्रिकेट विश्व कप का आयोजन तो सोने पर सुहागा रहा। वानखेड़े स्टेडियम के 50 साल पूरे होने के जश्न की शुरुआत का हिस्सा बनना, सम्मानजनक है। एक सलामी बल्लेबाज के रूप में मैं शुरुआत को मिस नहीं कर सकता था इसलिए मैं यहां उपस्थित हूं। मैं एमसीए को शुभकामनाएं देना चाहता हूं और स्कूल क्रिकेट के बाद से मुझे मौका देने के लिए अपनी कृतज्ञता भी व्यक्त करना चाहता हूं। मैं जो कुछ भी हूं वह एमसीए के मुझे आगे बढ़ाने की वजह से हूं। मुझे यहां बुलाने के लिए मैं आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं।
विज्ञापन

सम्मानित किए जाने के बाद कांबली ने प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में खेलने के दिनों के बारे में बात की। उन्होंने कहा, मुझे याद है कि मैंने इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला दोहरा शतक यहीं लगाया था और फिर अपने करियर में कई और शतक लगाए। अगर कोई भी मेरे या सचिन तेंदुलकर की तरह भारत के लिए खेलना चाहता है तो मैं सलाह दूंगा कि आपको कड़ी मेहनत करते रहना चाहिए और ऐसा करना कभी नहीं छोड़ना चाहिए क्योंकि सचिन और मैंने बचपन से ही ऐसा किया था।

सचिन-रोहित जैसे दिग्गज भी समारोह का बनेंगे हिस्सा 
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर को कांबली का अभिवादन करते देखा गया। पूर्व एमसीए अध्यक्ष विजय पाटिल को भी सम्मानित किया गया। सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा और दिलीप वेंगसरकर जैसे अन्य महान क्रिकेटर भी वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर एमसीए के भव्य समारोह का हिस्सा होंगे। पूर्व कप्तान रवि शास्त्री, अजिंक्य रहाणे, सूर्यकुमार यादव और डायना एडुल्जी जैसे अन्य दिग्गजों के भी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed