फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Indian Captain MS Dhoni said that he wants to enjoy remaining years of playing cricket like a child

MS Dhoni: बच्चों की तरह करियर के अंतिम समय का आनंद लेना चाहते हैं धोनी, भारतीय टीम के पलों को साझा किया

Wed, 19 Feb 2025 09:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 19 Feb 2025 09:06 PM IST
सार

धोनी भारत के लिए अंतिम बार जून 2019 में खेलने उतरे थे और उन्होंने अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि, वह आईपीएल में अभी भी खेलते हैं। धोनी इस बार आईपीएल में अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर उतरेंगे क्योंकि उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए पांच साल से ज्यादा हो चुके हैं।

विज्ञापन
Former Indian Captain MS Dhoni said that he wants to enjoy remaining years of playing cricket like a child
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए करीब छह साल हो चुके हैं, लेकिन उन्होंने आईपीएल से नाता नहीं तोड़ा है। धोनी के आईपीएल से संन्यास लेने की खबरें हमेशा ही चलती हैं, लेकिन माही चाहते हैं कि वह अपने करियर के शेष क्रिकेट का आनंद एक बच्चे की तरह लें। धोनी 22 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए खेलते नजर आएंगे। 
विज्ञापन

भारत को अपनी कप्तानी में दिलाए तीन आईसीसी खिताब 
43 वर्षीय इस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने भारत को अपनी कप्तानी में 2011 वनडे विश्व कप और 2007 में टी20 विश्व कप का खिताब दिलाया था। इसके बाद टीम ने 2013 में उन्हें की नेतृत्व में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। धोनी भारत के लिए अंतिम बार जून 2019 में खेलने उतरे थे और उन्होंने अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि, वह आईपीएल में अभी भी खेलते हैं। धोनी इस बार आईपीएल में अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर उतरेंगे क्योंकि उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए पांच साल से ज्यादा हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी ने एक एप के लॉन्च के मौके पर कहा, मैं 2019 से संन्यास ले चुका है और इसमें अब काफी समय हो गया है। मैंने जो भी किया हो, लेकिन मैं अंत में अपने क्रिकेट का आनंद लेना चाहता हूं। अगले कुछ साल मैं खेल सकता हूं और बस इसका आनंद लेना चाहता हूं जैसे बच्चे स्कूल में लेते हैं। मैं एक कॉलोनी में रहा था और शाम को चार बजे खेल के समय में हम क्रिकेट खेला करते थे, लेकिन अगर मौसम सही नहीं रहता था को हम लोग फुटबॉल खेलते थे। मैं बस अब उसी तरह खेलना चाहता हूं। 
विज्ञापन

धोनी बोले - मेरे लिए हमेशा देश पहले 
धोनी ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी के तौर पर उनका ध्यान हमेशा देश के लिए सर्वश्रेष्ठ देना रहा, बाकी अन्य चीजें हमेशा दूसरे स्थान पर रहीं। धोनी ने कहा, एक क्रिकेटर के तौर पर मैं हमेशा भारतीय क्रिकेट के लिए प्रदर्शन करना चाहता था क्योंकि मैंने पहले भी ऐसा कहा है कि सभी को देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिलता है। एक क्रिकेट के तौर पर हम जब भी बड़े टूर्नामेंट में जाते हैं या दौरा करते हैं तो हमारे पास देश के लिए खिताब जीतने का मौका होता है। मेरे लिए हमेशा देश पहले है। 

युवा खिलाड़ियों को दी सलाह 
धोनी ने युवा खिलाड़ियों को सलाह दी कि वह यह देखें कि उनके लिए क्या अच्छा है और तभी अपनी प्राथमिकता सेट करें। उन्होंने कहा, आपको हमेशा यह देखना होता है कि आपके लिए क्या सही है। जब मैं खेलता था तो यह सुनिश्चित करता था कि क्रिकेट मेरे लिए सबकुछ है और अन्य कोई चीज मायने नहीं रखती है। मैं किस समय सो रहा हूं, किस वक्त उठ रहा हूं। मेरे लिए यह जरूरी था कि मेरे क्रिकेट को क्या प्रभावित कर रहा है। 

उन्होंने कहा, आपको पता होना चाहिए कि दोस्ती, मस्ती ये सभी चीजें बाद में भी हो सकती हैं। हर चीज का एक सही समय होता है और मेरा मानना है कि अगर आप इन चीजों को समझ पा रहे हो तो यह आपके लिए सबसे बेहतर चीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed