{"_id":"600505df3e9e3e398d68d9ec","slug":"former-indian-bowler-bs-chandrasekhar-health-deteriorated-hospitalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"महान भारतीय स्पिनर भागवत चंद्रशेखर की हालत में सुधार, अगले एक-दो दिनों में मिल जाएगी अस्पताल से छुट्टी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
महान भारतीय स्पिनर भागवत चंद्रशेखर की हालत में सुधार, अगले एक-दो दिनों में मिल जाएगी अस्पताल से छुट्टी
Mon, 18 Jan 2021 11:40 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
भागवत चंद्रशेखर
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के पूर्व क्रिकेटर भागवत चंद्रशेखर की स्थिति में सुधार आया है और अगले एक-दो दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। सोमवार को इस बात की जानकारी एस्टर आरवी अस्पताल के डॉ. श्रीकांतस्वामी ने दी। बता दें कि भारत के 75 वर्षीय इस महान स्पिनर को थकान और उसके कारण जबान लड़खड़ाने के कारण शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
In one day or two, he (BS Chandrasekhar) will be discharged from the hospital, says Dr Srikantaswamy, Head of Neurology, Aster RV hospital in Bengaluru https://t.co/lQVPVSc36l
— ANI (@ANI) January 18, 2021विज्ञापन
डॉक्टरों की सलाह पर उनका न्यूरोलॉजी में उपचार कराया गया, उन्हें एस्टर आर वी अस्पताल में आपात चिकित्सा ईकाई में रखा गया था, उनकी पत्नी ने बताया कि अब वह सामान्य वार्ड में हैं और उनकी फिजियोथेरेपी चल रही है। संध्या ने कहा, ‘उनके दिमाग में किसी तरह का अवरोध है। यह बहुत ही हलका स्ट्रोक था। वह एक या दो सप्ताह में पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे। कोई जानलेवा बीमारी नहीं है, उनके प्रशंसकों को बता दीजिए कि वह ठीक है। वह मजबूत इच्छाशक्ति वाले हैं।'
विज्ञापन
बता दें कि चंद्रशेखर भारत के स्टार स्पिन गेंदबाज रहे हैं। 60-70 के दशक में उनके जलवा था। भागवत ने 16 साल के करियर में 58 टेस्ट खेले और 242 विकेट चटकाए, उन्होंने 16 बार पांच विकेट और दो बार मैच में 10 विकेट भी हासिल किए। हालांकि वन-डे में उन्होंने सिर्फ एक ही मैच खेला, जिसमें 36 रन देकर तीन विकेट झटके।