फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former India wicketkeeper Dinesh Karthik says Gautam Gambhir aggression comes out in protection of his player

Team India: 'गंभीर अपने खिलाड़ियों के बचाव में...', कार्तिक ने मुख्य कोच की आक्रमकता को लेकर दिया बड़ा बयान

Tue, 17 Sep 2024 10:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 17 Sep 2024 10:09 PM IST
सार

कार्तिक ने कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले टेस्ट क्रिकेट में कोचिंग का अनुभव नहीं होना गंभीर के दिमाग में होगा। गंभीर राहुल द्रविड़ की जगह भारतीय टीम के मुख्य कोच बने थे।

विज्ञापन
Former India wicketkeeper Dinesh Karthik says Gautam Gambhir aggression comes out in protection of his player
गौतम गंभीर - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम मुख्य कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चुनौती पेश करने के लिए तैयार है। गंभीर की कोचिंग शैली को लेकर कई तरह की चर्चा चलती है और अब टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज निदेश कार्तिक ने भी इस बारे में राय रखी है। कार्तिक ने मंगलवार को कहा कि गंभीर अतीत में अपने खिलाड़ियों के बचाव के लिए ही आक्रामक होते नजर आए हैं। 
विज्ञापन

कार्तिक ने गंभीर की आक्रामकता का किया समर्थन 
कार्तिक ने कहा कि गंभीर की आक्रामकता कभी भी गैर जरूरी नहीं थी। उन्होंने एक कार्यक्रम से इतर कहा, गंभीर अपने खिलाड़ियों के बचाव के लिए ही आक्रामक होता रहा है। मौजूदा दौर के खिलाड़ी इसका आनंद उठाएंगे। वह बिना वजह क्रोधित नहीं होता। मुझे यकीन है कि जब भी जरूरत होगी, वह सख्ती से पेश आएगा। ऐसा खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कराने के लिए ही होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच के रूप में पहली टेस्ट सीरीज को लेकर क्या बोले कार्तिक?
कार्तिक ने यह भी कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले टेस्ट क्रिकेट में कोचिंग का अनुभव नहीं होना गंभीर के दिमाग में होगा। उन्होंने कहा, गंभीर ने कई टी20 टूर्नामेंटों में कोचिंग की है, लेकिन बतौर कोच यह टेस्ट सीरीज उसके लिए नई होगी और यह उसके दिमाग में जरूर होगा। वह खेल की नब्ज समझता है जो एक कोच के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

रोहित ने गंभीर और द्रविड़ की तुलना पर रखी थी राय
कार्तिक से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने गंभीर और पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की कोचिंग शैली को लेकर बयान दिया था। रोहित ने टेस्ट मुकाबले से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था, जाहिर है राहुल भाई, विक्रम राठौर और पारस महाम्ब्रे एक अलग टीम थे और यह स्वीकार्य है कि नया सहयोगी स्टाफ अलग दृष्टिकोण लेकर आएगा। नए कोचिंग स्टाफ का स्टाइल अलग है, लेकिन कोई दिक्कत नहीं है। अच्छी समझ होना बहुत जरूरी है और गंभीर के साथ मेरी यही समझ है। गंभीर ने जुलाई में टीम की कमान संभाली थी और टीम उनके कार्यकाल में अपना पहला टेस्ट खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed