{"_id":"609f2efbcc7d93232c58fb06","slug":"former-india-selector-sarandeep-singh-supported-decision-of-the-current-committee-on-ignoring-hardik-pandya-from-test-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट: चयनकर्ता सरनदीप ने कहा- सिर्फ बल्लेबाज के रूप में हार्दिक की टीम नहीं बनती जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिकेट: चयनकर्ता सरनदीप ने कहा- सिर्फ बल्लेबाज के रूप में हार्दिक की टीम नहीं बनती जगह
Sat, 15 May 2021 07:46 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 15 May 2021 07:46 AM IST
सार
पीठ की सर्जरी के बाद नियमित गेंदबाजी नहीं कर रहे भारतीय ऑलराउंडर
विज्ञापन
हर्दिक पांड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के पूर्व चयनकर्ता सरनदीप सिंह ने टेस्ट टीम से हार्दिक पंड्या को नजरअंदाज करने पर मौजूदा समिति के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि यह ऑलराउंडर खिलाड़ी अगर गेंदबाजी में योगदान नहीं देता है तो वह छोटे प्रारूपों के टीम में भी जगह का हकदार नहीं है। हार्दिक की 2019 में पीठ की सर्जरी हुई थी।
विज्ञापन
इसके बाद से वह नियमित रूप से गेंदबाजी नहीं कर रहे है और टीम को उनके हरफनमौला कौशल का फायदा नहीं मिल रहा है। इसी वजह से उन्हें इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है।
विज्ञापन
सरनदीप का कार्यकाल इस साल ऑस्ट्रेलिया दौरे के साथ समाप्त हुआ था। भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर सरनदीप ने कहा, ‘हार्दिक को टेस्ट के लिए नजरअंदाज करने का चयनकर्ताओं का फैसला समझ में आता है। वह अपनी सर्जरी के बाद नियमित रूप से गेंदबाजी नहीं कर पाए हैं। मुझे लगता है कि उन्हें छोटे प्रारूपों में भी अंतिम एकादश का हिस्सा बनने के लिए वनडे में 10 और टी20 में चार ओवर करने होंगे। वह सिर्फ बल्लेबाज के रूप में नहीं खेल सकते।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘अगर हार्दिक गेंदबाजी नहीं करता है, तो यह टीम के संतुलन पर काफी असर डालता है। आपको उनकी वजह से एक अतिरिक्त गेंदबाज को टीम में रखना होगा जिससे सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी को बाहर करना होगा।
आगे कहा कि हम इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में इसका असर देख चुके हैं। हम गेंदबाजी में सिर्फ पांच विकल्पों के साथ नहीं उतर सकते।’ उन्होंने कहा, ‘अब टीम के पास अब वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा के रूप में अन्य हरफनमौला खिलाड़ी हैं, शार्दुल ठाकुर भी एक हरफनमौला बन सकते है।’
सहवाग जैसी क्षमता है पृथ्वी में
उन्होंने इंग्लैंड दौरे के लिए प्रतिभाशाली पृथ्वी शॉ को टीम में जगह नहीं मिलने पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि उनकी तरह के काबिल बल्लेबाज को नजरअंदाज करना जल्दबाजी होगी। पूर्व स्पिनर ने कहा, ‘शॉ के पास वह क्षमता है जो भारतीय टीम के लिए वीरेंद्र सहवाग करते थे। आप उन्हें उनके कॅरिअर में इतनी जल्दी नजरअंदाज नहीं कर सकते। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद टीम से बाहर होने के बाद घरेलू क्रिकेट में काफी रन बनाए। उन्होंने अपनी तकनीकी खामियों को भी ठीक किया है और इसे आईपीएल में भी देखा जा सकता था। आपको शॉ और शुभमन गिल जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का समर्थन करना होगा।’
पडिक्कल-जयदेव की अनदेखी क्यों
सरनदीप ने इंग्लैंड दौरे के लिए चार स्टैंडबाई खिलाड़ियों के चयन पर भी सवाल उठाया। स्टैंडबाई खिलाड़ी के तौर पर अभिमन्यु ईश्वरन, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्जन नागवासवाला भारतीय टीम के साथ जाएंगे।
उन्होंने कहा, ‘प्रियांक पांचाल ने भारत ए के लिए न्यूजीलैंड में शतक लगाया। आपने उनका चयन नहीं किया आपने देवदत्त पडिक्कल को नहीं चुना है जिन्होंने काफी रन बनाए। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के लिए जयदेव उनादकट को क्यों नजरअंदाज किया जा रहा है यह समझ से परे है। उन्होंने पिछले रणजी में रिकॉर्ड 67 विकेट लिए है।’