{"_id":"4984ab7c-5422-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"former-india-player-sanjay-bangar-announces-retirement","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांगर ने लिया प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बांगर ने लिया प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास
कोलकाता/एजेंसी
Updated Tue, 01 Jan 2013 08:18 PM IST
विज्ञापन
पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और रणजी टीम रेलवे के कप्तान संजय बांगर ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। बांगर ने बंगाल के खिलाफ मिली 122 रन की जीत के बाद संन्यास की घोषणा की।
विज्ञापन
12 टेस्ट और 15 वन-डे खेल चुके 40 वर्षीय बांगर ने कहा, ‘मुझे भरोसा था कि रेलवे की टीम रणजी ट्रॉफी नाकआउट दौर में जरूर पहुंचेगी। अब जबकि हम होड़ से बाहर हो गए हैं तो मुझे लगा कि संन्यास लेने के लिए मेरे लिए सबसे उपयुक्त समय यही है।’ बांगर के नाम 12 टेस्ट मैचों में 470 रन और सात विकेट दर्ज हैं।
विज्ञापन