फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former India Opener Wasim Jaffer says Rohit Sharma Can Become Better Test Captain Than Virat Kohli

Rohit vs Kohli: पूर्व दिग्गज ओपनर ने बताया- रोहित शर्मा और विराट कोहली में से कौन बेहतर टेस्ट कप्तान, जानें

Thu, 17 Mar 2022 09:51 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 17 Mar 2022 09:51 AM IST
सार

भारत ने घरेलू सीजन में टेस्ट, वनडे और टी-20 मिलाकर लगातार 14 मैच जीते हैं। हाल ही में टीम इंडिया ने श्रीलंका को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया था। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गई।

विज्ञापन
Former India Opener Wasim Jaffer says Rohit Sharma Can Become Better Test Captain Than Virat Kohli
विराट कोहली vs रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया सफलता के नए झंडे गाड़ रही है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया अलग-अलग प्रारूपों में अलग-अलग टीमों का क्लीन स्वीप कर चुकी है। पिछले साल नवंबर में शुरू हुआ सफर अब तक जारी है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित की खूब तारीफ भी हो रही है। 
विज्ञापन


उनके प्रशंसकों की लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। यह कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ओपनर वसीम जाफर हैं। उन्होंने कहा है कि रोहित शर्मा विराट कोहली से बेहतर कप्तान बन सकते हैं। उनमें वो हिम्मत दिखती है। 
विज्ञापन

भारत ने घरेलू सीजन में टेस्ट, वनडे और टी-20 मिलाकर लगातार 14 मैच जीते हैं। हाल ही में टीम इंडिया ने श्रीलंका को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया था। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गई। टीम इंडिया अब अपना अगला टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में खेलेगी। 

जाफर ने रोहित की तारीफ में कहा- हां रोहित में विराट से बेहतर कप्तान बनने का दम दिखता है। मुझे नहीं पता कि वो कितने और मैच में कप्तानी करेंगे, लेकिन वह अब तक के सबसे शानदार कप्तानों में से एक हैं। हम इसका नतीजा भी देख रहे हैं कि टीम इंडिया विपक्षी टीमों का क्लीन स्वीप कर रही है। मुझे लगता है कि भारतीय टीम की कमान सही हाथों में पहुंची है।

रोहित को इसी साल दक्षिण अफ्रीकी दौरे के बाद टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर टेस्ट सीरीज 2-1 से हार गई थी। इसके बाद विराट ने टेस्ट की कप्तानी छोड़ दी थी। रोहित फिलहाल आईपीएल की तैयारियों में व्यस्त हैं, जिसकी शुरुआत 26 मार्च से हो रही है। रोहित मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे। मुंबई अपना पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 27 मार्च को खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed