{"_id":"5d40533e8ebc3e6caa3bb644","slug":"former-india-international-venugopal-rao-announces-retirement","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवी-रायुडू के बाद अब इस खिलाड़ी ने कहा क्रिकेट को अलविदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
युवी-रायुडू के बाद अब इस खिलाड़ी ने कहा क्रिकेट को अलविदा
Tue, 30 Jul 2019 07:57 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 30 Jul 2019 07:57 PM IST
विज्ञापन
वेणुगोपाल राव-एम एस धोनी
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व भारतीय बल्लेबाज और आंध्र प्रदेश के कप्तान वेणुगोपाल राव ने मंगलवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की। आंध्र प्रदेश क्रिकेट संघ ने बयान में कहा कि, ‘आंध्र प्रदेश रणजी टीम के पूर्व कप्तान तथा भारत की तरफ से 16 वनडे और आईपीएल में 65 मैच खेलने वाले वेणुगोपाल राव ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है।’
विज्ञापन
विशाखापट्टनम के 37 वर्षीय खिलाड़ी ने भारत की तरफ से वनडे में जो 11 पारियां खेली। उनमें उन्होंने 218 रन बनाए जिसमें एक अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 30 जुलाई 2005 को दाम्बुला में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। राव ने अपना आखिरी वनडे 23 मई 2006 को वेस्टइंडीज के खिलाफ बासेटेर में खेला था।
विज्ञापन
राव ने 121 प्रथम श्रेणी मैचों में 7081 रन बनाए जिसमें 17 शतक और 30 अर्धशतक शामिल हैं। आईपीएल में वह 2008 से 2014 तक डेक्कन चार्जर्स, दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेल चुके हैं।
विज्ञापन