फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former India cricketer Manoj Tiwary says he won't watching India vs Pakistan match in the Asia Cup 2025

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले को नहीं देखेगा ये पूर्व भारतीय बल्लेबाज, बोले- खेल से बढ़कर है जान

Sat, 23 Aug 2025 01:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 23 Aug 2025 01:50 PM IST
सार

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज मनोज तिवारी ने भी इस मुकाबले को लेकर अपनी राय रखी है और कहा है कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच इस मुकाबले को नहीं देखेंगे। मनोज तिवारी ने यह मुकाबला रखने पर भी निराशा जताई और कहा कि सभी लोग भूल गए कि पहलगाम में किस तरह निर्दोष नागरिकों को मारा गया था।

विज्ञापन
Former India cricketer Manoj Tiwary says he won't watching India vs Pakistan match in the Asia Cup 2025
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच अगले महीने होने वाला एशिया कप का मुकाबला लगातार विवादों में घिरता जा रहा है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद यह पहली बार होगा जब दोनों देशों की क्रिकेट टीमें एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। भारत-पाकिस्तान के बीच यह मैच 14 सितंबर को दुबई में खेला जाना है, लेकिन कई पूर्व क्रिकेटरों ने इसका बहिष्कार करने की मांग की है। 
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान के बीच मैच रखने पर मनोज ने जताई निराशा
हाल ही में खेल मंत्रालय ने स्पष्ट किया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जाएगी, लेकिन बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारतीय टीम को खेलने से नहीं रोका जा सकता। अब भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज मनोज तिवारी ने भी इस मुकाबले को लेकर अपनी राय रखी है और कहा है कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच इस मुकाबले को नहीं देखेंगे। मनोज तिवारी ने यह मुकाबला रखने पर भी निराशा जताई और कहा कि सभी लोग भूल गए कि पहलगाम में किस तरह निर्दोष नागरिकों को मारा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज तिवारी ने कहा, मुझे थोड़ा आश्चर्य हो रहा है कि यह मुकाबला (भारत-पाकिस्तान) होने जा रहा है। पहलगाम हमले के बाद जिसमें इतने सारे निर्दोष नागरिक मारे गए थे और फिर उसके बाद हुए युद्ध के बाद खूब चर्चा हो रही थी कि इस बार हम मुंहतोड़ जवाब देंगे। इसके बावजूद, कुछ महीनों बाद सब कुछ भुला दिया गया। मुझे यकीन ही नहीं हो रहा कि यह मुकाबला हो रहा है। क्या इंसान की जान की कोई कीमत नहीं है। 
विज्ञापन

मनोज तिवारी ने दोहराया कि जीवन खेल से अधिक मूल्यवान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह ये मैच बिल्कुल नहीं देखेंगे। मनोज ने कहा, पाकिस्तान के साथ खेलकर वो क्या हासिल करना चाहते हैं? इंसान की जान की कीमत खेल से ज्यादा होनी चाहिए। मेरे मैच देखने का तो सवाल ही नहीं उठता।'

सूर्यकुमार की अगुआई में खेलने उतरेगी टीम
भारत ने हाल ही में एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित की थी। भारत इस टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव की अगुआई में खेलने उतरेगा। इस टीम के उपकप्तान शुभमन गिल होंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर रोष देखने मिला है। अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमलों के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के नाम से सैन्य अभियान चलाया था जिसके बाद दोनों देशों के बीच रिश्ते बिगड़ गए थे। इसी को देखते हुए हरभजन सिंह और केदार जाधव जैसे कई पूर्व क्रिकेटरों ने भी पाकिस्तान के साथ एशिया कप में नहीं खेलने की अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed