फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former India Coach Rahul Dravid says Indian cricket is extremely powerful because talent comes from everywhere

Team India: राहुल द्रविड़ ने बताया भारतीय क्रिकेट की मजबूती का कारण, घरेलू क्रिकेट के लिए कही ये बात

Sun, 08 Sep 2024 04:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 08 Sep 2024 04:36 PM IST
सार

टी20 विश्व कप में भारत की जीत के सूत्रधार रहे द्रविड़ ने कहा कि एक मजबूत क्लब क्रिकेट संस्कृति का राष्ट्रीय टीम में शहर के क्रिकेटरों के दबदबे की पुरानी प्रवृत्ति को खत्म करने में काफी योगदान है।

विज्ञापन
Former India Coach Rahul Dravid says Indian cricket is extremely powerful because talent comes from everywhere
राहुल द्रविड़ - फोटो : Screen Grab

विस्तार

भारत को टी20 विश्व कप का विजेता बनाने में अहम योगदान देने वाले पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने भारतीय क्रिकेट की मजबूती को लेकर बयान दिया है। द्रविड़ का कहना है कि बढ़ते हुए प्रतिभा पूल के कारण आज भारतीय क्रिकेट बेहद शक्तिशाली ताकत के रूप में विकसित हुआ है। पूर्व कप्तान द्रविड़ के अनुसार, यह अब देश के हर कोने तक फैल गया है। 
विज्ञापन

'देश के हर कोने से आ रही प्रतिभाएं'
टी20 विश्व कप में भारत की जीत के सूत्रधार रहे द्रविड़ ने कहा कि एक मजबूत क्लब क्रिकेट संस्कृति का राष्ट्रीय टीम में शहर के क्रिकेटरों के दबदबे की पुरानी प्रवृत्ति को खत्म करने में काफी योगदान है। एक कार्यक्रम के दौरान भारत के पूर्व कोच ने कहा, अगर आप आज भारतीय क्रिकेट को देखें, तो भारतीय क्रिकेट बेहद मजबूत है, यह बेहद शक्तिशाली है। इसका एक बड़ा कारण यह है कि प्रतिभाएं हर जगह से, देश के हर कोने से आती है। मुझे लगता है कि अगर आप जीआर विश्वनाथ के समय में जाएं या जब मैं अपना करियर शुरू कर रहा था, तब भी ज्यादातर प्रतिभाएं बड़े शहरों या कुछ चुनिंदा राज्यों से आती थीं। छोटी जगहों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी क्रिकेट खेलने के लिए बड़े शहरों में आना पड़ता था। मेरा मानना है कि मौजूदा दौर में आप देख रहे हैं कि भारतीय क्रिकेट में हर जगह से खिलाड़ी आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्रविड़ ने भारतीय क्रिकेट के बढ़े हुए स्तर का उदाहरण घरेलू क्रिकेट से दिया। उन्होंने कहा, आप अब रणजी ट्रॉफी के स्तर को देखिए, आप किसी भी टीम को हलके में नहीं ले सकते है। मैं किसी का अनादर नहीं कर रहा हूं लेकिन जब मैंने खेलना शुरू किया था तब दक्षिण क्षेत्र में तमिलनाडु और हैदराबाद को छोड़कर हम अन्य टीमों के प्रति थोड़े आश्वस्त होकर खेलते थे लेकिन अब आप ऐसा नहीं कर सकते है। हर टीम मजबूत है। 
विज्ञापन

कोच के तौर पर सफल रहा था द्रविड़ का कार्यकाल
द्रविड़ का भारतीय टीम के कोच के रूप में कार्यकाल काफी सफल रहा था। उनके कोचिंग में ही भारत 2023 डब्ल्यूटीसी फाइनल, वनडे विश्व कप फाइनल और टी20 विश्व कप का विजेता बनकर उभरा। इसके अलावा टीम ने एशिया कप का खिताब भी अपने नाम किया था। टी20 विश्व कप में भारत को मिली खिताबी जीत के बाद द्रविड़ ने टीम के साथ करार आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया था जिसके बाद गौतम गंभीर को नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed