{"_id":"670c0114698232a1780f531e","slug":"former-india-coach-rahul-dravid-reunited-with-rohit-kohli-rishabh-pant-during-practice-session-in-bengaluru-2024-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रोहित-कोहली से मिले पूर्व कोच द्रविड़, अभ्यास सत्र के दौरान की चर्चा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रोहित-कोहली से मिले पूर्व कोच द्रविड़, अभ्यास सत्र के दौरान की चर्चा
Sun, 13 Oct 2024 10:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 13 Oct 2024 10:49 PM IST
सार
विश्व कप की खिताबी जीत के बाद द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो गया था और पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर को टीम इंडिया का नया मुख्य कोच बनाया गया था। द्रविड़ अचानक ही भारतीय टीम के अभ्यास सत्र में पहुंचे और खिलाड़ियों के साथ हंसी मजाक की और कुछ अच्छे पल बिताए।
विज्ञापन
रोहित और द्रविड़
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में चर्चा करते दिखे। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 अक्तूबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु में ही खेलना है। द्रविड़ की कोचिंग में भारत ने इस साल जून में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप का खिताब जीता था।
विज्ञापन
विश्व कप की खिताबी जीत के बाद द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो गया था और पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर को टीम इंडिया का नया मुख्य कोच बनाया गया था। द्रविड़ अचानक ही भारतीय टीम के अभ्यास सत्र में पहुंचे और खिलाड़ियों के साथ हंसी मजाक की और कुछ अच्छे पल बिताए। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें द्रविड़ रोहित, कोहली और पंत के साथ बातचीत करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Dravid with captain Rohit Sharma, Rishabh pant and Virat Kohli during today's practice session at Chinnaswamy stadium.🥹❤️
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) October 13, 2024
So happy to see Rohit's Rahul bhai with him 🧿🥹 pic.twitter.com/P4MAIPo5Cu
भारत ने हाल ही में संपन्न हुए बांग्लादेश के खिलाफ टी20 और टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था और दोनों ही सीरीज में क्लीन स्वीप करने में सफल रहा था। भारत की नजरें अब न्यूजीलैंड के खिलाफ भी वही प्रदर्शन दोहराने की होगी। द्रविड़ के साथ बातचीत से भारतीय टीम का मनोबल और बढ़ा होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान किया था।
कोच के रूप में द्रविड़ का करियर
द्रविड़ को नवंबर 2021 में भारतीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। द्रविड़ रवि शास्त्री की जगह टीम इंडिया के कोच बने थे। द्रविड़ के नेतृत्व में टीम ने 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई थी जहां उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, इसके कुछ महीने बाद ही टीम ने टी20 विश्व कप जीता था। वनडे विश्व कप से पहले भारत ने श्रीलंका को हराकर एशिया कप का खिताब भी अपने नाम किया था।

राजस्थान के कोच बने द्रविड़
राष्ट्रीय टीम की जिम्मेदारी से मुक्त होने के बाद द्रविड़ ने आईपीएल में वापसी की और उन्हें राजस्थान रॉयल्स का मुख्य कोच बनाया गया था। द्रविड़ इस टीम के लिए पहले खेल चुके हैं और राजस्थान के मेंटर भी रहे हैं। इसके अलावा वह 2015 और 2016 में टीम के क्रिकेट निदेशक भी रहे थे।