फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former India captain Mohammed Azharuddin praised BCCI for swift action in dropping Mustafizur Rahman from IPL

BCCI: 'बीसीसीआई ने कुछ गलत नहीं किया', मुस्तफिजुर को बाहर करने पर बोर्ड को मिला इस पूर्व कप्तान का समर्थन

Sun, 04 Jan 2026 11:03 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 04 Jan 2026 11:03 AM IST
सार

बीसीसीआई के निर्देश पर केकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज कर दिया था। अब इस फैसले पर बोर्ड को पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का साथ मिला है।

विज्ञापन
Former India captain Mohammed Azharuddin praised BCCI for swift action in dropping Mustafizur Rahman from IPL
मुस्तफिजुर रहमान - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के समर्थन में उतरे हैं। अजहरुद्दीन ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर को आईपीएल से बाहर करने पर बोर्ड की सराहना की है। कई राजनेताओं ने पड़ोसी देश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की बार-बार होने वाली घटनाओं का हवाला देते हुए टूर्नामेंट में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज को शामिल किए जाने पर खुलकर अपनी नाराजगी व्यक्त की थी।
विज्ञापन

केकेआर ने मुस्तफिजुर को दिखाया बाहर का रास्ता
लगातार बढ़ रहे विवाद को देखते हुए बीसीसीआई ने आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को निर्देश दिया था कि वह मुस्तफिजुर को टीम से रिलीज कर दे जिसके बाद केकेआर ने मुस्तफिजुर को बाहर का रास्ता दिखाया था। केकेआर ने मुस्तफिजुर को आईपीएल नीलामी में 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। मोहम्मद अजहरुद्दीन ने बांग्लादेश में उत्पन्न दुखद स्थिति की निंदा की और बीसीसीआई की त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजहरुद्दीन ने कहा, बोर्ड ने कुछ भी गलत नहीं किया है। बांग्लादेश में जो हो रहा है वह अच्छा नहीं है। लेकिन खेल जगत में मामला अलग है। हालांकि, बोर्ड ने जो भी फैसला लिया है, वह विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय से सलाह मशवरा करने के बाद ही लिया होगा।
विज्ञापन

भारत और बांग्लादेश आमने-सामने
मुस्तफिजुर को आईपीएल से बाहर करने के बाद विवाद गहराता जा रहा है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को उसके खेल मंत्रालय ने निर्देश दिया है कि वह टी20 विश्व कप के अपने लीग मैच भारत के बजाए श्रीलंका में खेलने की मांग करे। बांग्लादेश के खेल मंत्रालय का मानना है कि मुस्तफिजुर को बाहर करने के बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के खेल मंत्री आसिफ नजरुल ने कहा कि उन्होंने बोर्ड को निर्देश दिया है कि वह जय शाह के नेतृत्व वाली आईसीसी से बांग्लादेश के चार लीग मैचों को श्रीलंका में स्थानांतरित करने के लिए कहे। बांग्लादेश को अपने चार लीग मैच में से तीन कोलकाता और एक मुंबई में खेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed