फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former India bowler and ODI World Cup winner Munaf Patel will be the new bowling coach of Delhi Capitals

IPL: दिल्ली कैपिटल्स ने मुनाफ पटेल को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, 2011 वनडे विश्व कप में दिखा चुके हैं दम

Tue, 12 Nov 2024 08:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 12 Nov 2024 08:27 PM IST
सार

दिल्ली फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। मुनाफ मुख्य कोच हेमांग बदानी और क्रिकेट निदेशक वेणुगोपाल राव के साथ दिल्ली के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनेंगे। 

विज्ञापन
Former India bowler and ODI World Cup winner Munaf Patel will be the new bowling coach of Delhi Capitals
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज रहे मुनाफ पटेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स ने भारतीय टीम के पूर्व  तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल को आईपीएल 2025 से पहले टीम का नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। मुनाफ 2011 वनडे विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे थे। दिल्ली फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। मुनाफ मुख्य कोच हेमांग बदानी और क्रिकेट निदेशक वेणुगोपाल राव के साथ दिल्ली के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनेंगे। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई आईपीएल टीमों का हिस्सा रह चुके हैं मुनाफ 
मुनाफ पटेल ने 2018 में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से संन्यास लिया था और इसके बाद से यह उनका पहला बड़ा कोचिंग कार्यकाल होगा। संन्यास के बाद से मुनाफ ने कुछ लीग टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। मुनाफ आईपीएल का हिस्सा रहे हैं और उन्होंने 2008 से 2010 तक राजस्थान रॉयल्स, 2011 से 2013 तक मुंबई इंडियंस और 2017 सीजन में गुजरात लायंस का प्रतिनिधित्व किया है। मुनाफ 2013 में आईपीएल जीतने वाली मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रहे थे।
विज्ञापन

 

जेम्स होप्स की जगह लेंगे मुनाफ 
गेंदबाजी कोच नियुक्त होने के बाद मुनाफ ने टीम के साथ काम शुरू कर दिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी पहने नजर आ रहा है। दिल्ली ने इससे पहले रिकी पोंटिंग की जगह हेमांग बदानी को मुख्य कोच नियुक्त किया था। मुनाफ दिल्ली टीम में जेम्स होप्स की जगह लेंगे। पोंटिंग के जाने के बाद होप्स ने भी टीम का साथ छोड़ दिया था।

आईपीएल 2025 के लिए 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के शहर जेद्दा में खिलाड़ियों की मेगा नीलामी होनी है। दिल्ली ने आईपीएल के अगले सीजन के लिए स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल, कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव, दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स और अनकैप्ड विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को रिटेन किया था। दिल्ली के पास नीलामी में 73 करोड़ रुपये का पर्स उपलब्ध रहेगा। दिल्ली की टीम आईपीएल के पिछले तीन सीजन से प्लेऑफ में पहुंचने में असफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed