फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former head Coach Rahul Dravid Express confidence that Indian Team will benefit from Gautam Gambhir experience

Dravid-Gambhir: 'भारत को गंभीर के अनुभव का फायदा मिलेगा', राहुल द्रविड़ ने भारतीय मुख्य कोच को जमकर सराहा

Thu, 19 Sep 2024 07:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 19 Sep 2024 07:21 PM IST
सार

द्रविड़ के कार्यकाल में भारत विश्व विजेता बना था। टीम 2021-2023 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की उपविजेता रही, जबकि पिछले साल भारत में खेले गए वनडे विश्व कप के भी फाइनल में पहुंचने में सफल रही थी।

विज्ञापन
Former head Coach Rahul Dravid Express confidence that Indian Team will benefit from Gautam Gambhir experience
राहुल द्रविड़-गौतम गंभीर - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने उम्मीद जताई है कि टीम इंडिया को गौतम गंभीर के खिलाड़ी और कोचिंग अनुभव का काफी फायदा मिलेगा। द्रविड़ को नवंबर 2021 में भारत का कोच बनाया गया था, लेकिन टी20 विश्व कप की खिताबी जीत के बाद उन्होंने कार्यकाल आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया था जिसके बाद गंभीर को टीम के कोच पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 
विज्ञापन

द्रविड़ के कार्यकाल में भारत बना विश्व विजेता
द्रविड़ के कार्यकाल में भारत विश्व विजेता बना था। टीम 2021-2023 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की उपविजेता रही, जबकि पिछले साल भारत में खेले गए वनडे विश्व कप के भी फाइनल में पहुंचने में सफल रही थी। इसके बाद भारत ने जून-जुलाई में अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था और आईसीसी खिताब जीतने का 11 साल का सूखा समाप्त किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

द्रविड़ ने एक कार्यक्रम के इतर कहा, मुझे लगता है कि गंभीर के पास एक खिलाड़ी के तौर पर काफी अनुभव है। उन्होंने भारत के लिए काफी मैच खेले हैं। उन्होंने कोचिंग भी की है। किसी भी स्थिति में वह अपने अनुभव और जानकारी का इस्तेमाल कर सकते हैं। मुझे यकीन है कि गंभीर इस टीम के साथ जैसे आगे बढ़ेंगे इससे भारतीय टीम को फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जुलाई में गंभीर को कोच बनाने की घोषणा की थी। इससे पहले, गंभीर आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ मेंटर के तौर पर जुड़े थे और टीम खिताब जीतने में सफल रही थी। केकेआर का 2014 के बाद यह पहला आईपीएल खिताब था। भारतीय टीम की जिम्मेदारी से मुक्त होने के बाद द्रविड़ एक बार फिर आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े हैं। राजस्थान ने हाल ही में द्रविड़ को आईपीएल के अगले सीजन के लिए टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया था। 

द्रविड़ इससे पहले राजस्थान के साथ 2011 से 2015 तक पांच सीजन बिता चुके हैं। द्रविड़ भारतीय टीम के कोच बनने से पहले राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) और भारतीय अंडर-19 टीम में भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed