किसानों के समर्थन में इंग्लिश क्रिकेटर मोंटी पनेसर, बोले- पीएम मोदी बदलें अपना फैसला..
किसान आंदोलन की लहर देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। ब्रिटेन में भी कुछ किसानों के समर्थन में सड़कों पर आ गए हैं। इस बीच इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोंटी पनेसर ने भी भारत में जारी किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए एक वीडियो शेयर किया है।
वीडियो में कई लोग प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। पनेसर ने वीडियो के साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए लिखा, 'आपको अपना फैसला बदलने का वक्त आ गया है। सिंह (सिख) आपके पास आ रहे हैं, जब तक कि आप अपने फैसले नहीं बदलते।' बता दें कि पनेसर ने टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज हरभजन सिंह और पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह को भी टैग किया।
Fateh The victorious one; Victory, Victory,Victory #FarmLaws #FarmersProtestDelhi2020 #KissanEktaJindabad #LondonKisaanRally #FarmerProtestHijacked #KissanVirodhiBJP pic.twitter.com/2HfwWR8N5R
विज्ञापन विज्ञापन— Monty Panesar (@MontyPanesar) December 7, 2020
Time to revert your decision @narendramodi Singhs will keep coming at you, until you make the amendments @sikhchannel @PTC_Network @harbhajan_singh @YUVSTRONG12 @akaalchannel @KTVU @BritAsiaTV @PTC_Network @ZeePunjab @BBCNews @SkyNews @panjabradio_ @MailOnline #FarmersWithModi pic.twitter.com/bAcXxAmydY
— Monty Panesar (@MontyPanesar) December 7, 2020