फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former England captain Ted Dexter dies aged 86 

दुखद: नहीं रहे इंग्लैंड के पूर्व कप्तान टेड डेक्सटर, 86 साल की उम्र में निधन

Thu, 26 Aug 2021 02:19 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 26 Aug 2021 02:19 PM IST
विज्ञापन
Former England captain Ted Dexter dies aged 86 
टेड डेक्सटर - फोटो : icc

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान टेड डेक्सटर का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। इंग्लैंड के लिए 62 टेस्ट मैचों में 4502 रन बनाने वाले डेक्सटर के निधन पर आईसीसी ने शोक व्यक्त किया है। बता दें कि इन 62 मैचों में से 30 में वह इंग्लैंड टीम के कप्तान रहे थे। डेक्सटर इंग्लैंड के बड़े ही आक्रामक बल्लेबाज के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने इंग्लैंड की तरफ से पहला टेस्ट मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 1958 में खेला था। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद डेक्सटर 1989 से 1993 तक इंग्लैंड टेस्ट टीम के सिलेक्शन बोर्ड के चेयरमैन भी रहे। इसके बाद वह एमसीसी के अध्यक्ष भी बने।

विज्ञापन


डेक्स्टर ने 62 टेस्ट मैचों में 47.89 की औसत से 4502 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने नौ शतक और 27 अर्धशतक लगाए और उनका सर्वाधिक स्कोर 205 रन रहा। इसके अलावा गेंदबाजी में भी उन्होंने 66 विकेट चटकाए। इसके अलावा गेंदबाजी में भी उन्होंने 66 विकेट चटकाए। प्रथम श्रेणी मैच में डेक्सटर का शानदार प्रदर्शन रहा है। उन्होंने कुल मिलाकर 327 प्रथम श्रेणी मैच खेले और इस दौरान 40.75 की औसत से 21150 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 51 शतक और 108 अर्धशतक लगाए। उन्होंने गेंदबाजी में भी 419 विकेट चटकाए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed