दुखद: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान दिग्गज रे इलिंगवर्थ ने दुनिया को कहा अलविदा, प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 33 सालों का था अनुभव
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान रे इलिंगवर्थ ने शनिवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने 89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। यॉर्कशायर कॉउंटी क्रिकेट क्लब के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से उनके निधन की जानकारी दी गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान रे इलिंगवर्थ ने शनिवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने 89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। यॉर्कशायर कॉउंटी क्रिकेट क्लब के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से उनके निधन की जानकारी दी गई।
We are deeply saddened to learn that Ray Illingworth has passed away.
Our thoughts are with Ray’s family and the wider Yorkshire family who held Ray so dear to their hearts #OneRose pic.twitter.com/nvQa2f7RMz— Yorkshire CCC (@YorkshireCCC) December 25, 2021विज्ञापन
इलिंगवर्थ ने इसी साल नवंबर में खुलासा किया था कि वह कैंसर का इलाज करा रहे हैं। उन्होंने कहा था कि वह ऑसोफेगल कैंसर के लिए रेडियोथेरेपी से गुजर रहे हैं।
इलिंगवर्थ के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने 19 साल की उम्र में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया। इसके बाद उन्होंने 33 सालों के करियर में 787 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले और इस दौरान 24 हजार से अधिक रन और 2000 से अधिक विकेट अपने नाम किए। वह दुनिया के 9 खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 2,000 विकेट हासिल करने के अलावा 20,000 रन भी बनाए।
इलिंगवर्थ ने 1970-71 में एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर अपनी कप्तानी में इंग्लैंड को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। इलिंगवर्थ ने 1958 से 1973 के बीच इंग्लैंड के लिए 61 टेस्ट मैच खेले और इस दौरान 122 विकेट चटकाए और 1836 रन भी बनाए। उन्होंने 31 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी की और इसमें 12 बार जीत हासिल की। घरेलू स्तर पर इलिंगवर्थ ने यॉर्कशायर और लीस्टरशायर की तरफ से मैच खेले।