नहीं रहे मशहूर कमेंटेटर रॉबिन जैकमैन, 75 साल की उम्र में हुआ निधन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट के मशहूर कमेंटेटर और इंग्लैंड के पूर्व गैंदबाज रॉबिन जैकमैन का निधन 75 वर्ष की उम्र में हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर दुनियाभर के प्रशंसक काफी सदमे में हैं। जैकमैन कमेंटरी में अपने खास अंदाज के लिए पहचाने जाते थे।
उन्होंने अपने क्रिकेट काल में 15 एकदिवसीय मैच खेले इसमें 54 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो वनडे मैचों में 14 तो टेस्ट मैचों में 17 विकेट झटके थे। आईसीसी ने भी रॉबिन जैकमैन के निधन पर शोक व्यक्त किया।
आईसीसी ने ट्वीट कर कहा- महान कमेंटेटर और इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज रॉबिन जैकमैन की मृत्यु के बारे में जानकर हमें दुख हुआ है, जिनका 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
We are saddened to learn about the death of legendary commentator and former England bowler Robin Jackman, who has passed away aged 75.
The thoughts of the cricketing world go out to his family and friends during this difficult time. pic.twitter.com/J0fw99qoXC— ICC (@ICC) December 25, 2020
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन जैकमैन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मार्च 1981 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। सोशल मीडिया पर दुनिया भर के फैंस उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं।