फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former England bowler Monty Panesar furious on Virat Kohli, says Are BCCI under pressure to keep the sponsors happy

Virat Kohli: कोहली को मौका देने पर भड़का पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर, कहा- BCCI बस स्पॉन्सर्स को खुश करना चाह रहा

Fri, 15 Jul 2022 09:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 15 Jul 2022 09:34 PM IST
सार

Monty Panesar on Virat Kohli: पनेसर ने कहा कि फुटबॉल में जब भी रोनाल्डो मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब के लिए खेलते हैं तो हर कोई वह मैच देखता है। विराट कोहली के साथ भी कुछ ऐसा ही हाल है।

विज्ञापन
Former England bowler Monty Panesar furious on Virat Kohli, says Are BCCI under pressure to keep the sponsors happy
मोंटी पनेसर और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विराट कोहली के खराब फॉर्म को लेकर दुनियाभर में चर्चाएं हो रही हैं। कुछ पूर्व क्रिकेटर्स कोहली के समर्थन में हैं तो कुछ उनके प्लेइंग-11 में शामिल किए जाने का विरोध कर रहे हैं। इसी फेहरिस्त में इंग्लैंड के एक पूर्व क्रिकेटर भी शामिल हो गए हैं। इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने कोहली को बार-बार टीम में शामिल किए जाने की आलोचना की है। इतना ही नहीं पनेसर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) पर तीखी टिप्पणी भी की है।
विज्ञापन

एक न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में पनेसर ने बताया है कि क्यों बीसीसीआई कोहली को बार-बार मौका दे रहा है। उन्होंने कहा- यह क्रिस्टियानो रोनाल्डो के जैसा है। जब भी रोनाल्डो मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब के लिए खेलते हैं, हर कोई वह मैच देखता है। विराट कोहली के साथ भी कुछ ऐसा ही हाल है। कोहली की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। ऐसे में उनके खेलने पर ही लोग मैच देखते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Former England bowler Monty Panesar furious on Virat Kohli, says Are BCCI under pressure to keep the sponsors happy
इससे पहले कपिल देव ने भी विराट कोहली पर निशाना साधा था - फोटो : सोशल मीडिया
पनेसर ने कहा- क्या बीसीसीआई भी दबाव में है? चाहे परिणाम कुछ भी हो और विराट कोहली की भूमिका जो भी हो, स्पॉनसर्स को खुश रखने के लिए विराट को बार-बार मौका मिलना चाहिए? यह शायद सबसे बड़ा सवाल है। बीसीसीआई उन्हें मैच में ड्रॉप नहीं कर सकता या उन्हें बाहर निकालने का जोखिम नहीं उठा सकता, क्योंकि इससे उन्हें काफी नुकसान होगा और फाइनेंशियल स्पॉन्सरशिप भी घाटा हो सकता है।
विज्ञापन

पनेसर ने कहा- यहां कठिनाई यह है कि बतौर क्रिकेटर विराट कोहली की ब्रैंड वैल्यू दुनिया में सबसे ज्यादा है। फैन्स उनसे बहुत प्यार करते हैं। हम सभी विराट और उनके शॉट से बहुत प्यार करते हैं। इंग्लैंड में भी उनकी बहुत प्रशंसा की जाती है। हालांकि, बीसीसीआई को बैठकर फैसला करना होगा।

Former England bowler Monty Panesar furious on Virat Kohli, says Are BCCI under pressure to keep the sponsors happy
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
वित्तीय दृष्टिकोण से अन्य क्रिकेट बोर्ड्स को भी विराट कोहली के खेलने से काफी फायदा हुआ है। पर अब सवाल यह है कि क्या विराट वास्तव में भारत के लिए अब अच्छे हैं? क्या उनकी कीमत पर भारत टी-20 विश्व कप या 50 ओवर का विश्व कप गंवाने की हिम्मत रखता है? इस समय यह सबसे बड़ा सवाल है। बता दें कि विराट नवंबर, 2019 के बाद से कोई शतक नहीं लगा सके हैं। इंग्लैंड के मौजूदा दौरे पर भी वह 11, 20, 1, 11 और 16 का स्कोर ही बना पाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed