{"_id":"5f4fd9c35ef4456819286384","slug":"former-england-allrounder-david-capel-dies-at-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर डेविड केपल का 57 साल की उम्र में निधन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर डेविड केपल का 57 साल की उम्र में निधन
Wed, 02 Sep 2020 11:17 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी डेविड केपल का लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया। वह 57 वर्ष के थे। इंग्लैंड के लिए 1987 से 1990 तक 15 टेस्ट और 23 वनडे खेलने वाले केपल को 2018 में 'ब्रेन ट्यूमर' का पता चला था।
विज्ञापन
इंग्लिश काउंटी टीम नार्थम्पटनशर ने बुधवार को घोषणा की कि उनका अपने घर पर निधन हो गया। केपल इस काउंटी टीम के साथ खिलाड़ी और फिर कोच के तौर पर लगातार 32 वर्षों तक जुड़े रहे। टीम ने बताया कि 2018 में उनके ट्यूमर का पता चला था।
विज्ञापन
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरिसन ने कहा, 'यह इंग्लिश क्रिकेट परिवार के लिये दुखद खबर है। डेविड अपने युग के बेहतरीन हरफननौला खिलाड़ियों में से एक थे।'
विज्ञापन
केपल ने 1981 से 1998 तक नार्थम्पटनशर के लिए 270 प्रथम श्रेणी मैच खेले थे और जुलाई 1987 में पाकिस्तान के खिलाफ पदार्पण से काउंटी में जन्में पहले क्रिकेटर बने जिसने 77 साल में इंग्लैंड के लिये टेस्ट मैच खेला। उन्होंने इससे तीन महीने पहले वनडे पदार्पण किया था।