{"_id":"60607338f674f1390447bc22","slug":"former-cricketer-s-badrinath-tests-positive-for-covid-19-third-india-legends-player-after-sachin-tendulkar-and-yusuf-pathan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का डंक: अब बद्रीनाथ भी निकले पॉजिटिव, रोड सेफ्टी टूर्नामेंट में भाग लेने वाले तीसरे संक्रमित क्रिकेटर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोरोना का डंक: अब बद्रीनाथ भी निकले पॉजिटिव, रोड सेफ्टी टूर्नामेंट में भाग लेने वाले तीसरे संक्रमित क्रिकेटर
Sun, 28 Mar 2021 05:44 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 28 Mar 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर और एस बद्रीनाथ
- फोटो : twitter@s_badrinath
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के पूर्व क्रिकेटर एस बद्रीनाथ भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने रविवार को अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि वह भी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। बद्रीनाथ से पहले सचिन तेंदुलकर और युसूफ पठान भी कोविड-19 पॉजिटिव हुए हैं। ये तीनों पूर्व क्रिकेटर हाल ही में खेली गई रोड सेफ्टी सीरीज का हिस्सा थे।
विज्ञापन
बद्रीनाथ ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए लिखा, 'मैं सारी सावधानियां बरात रहा था और लगातार जांच करवा रहा था, लेकिन मुझे हल्के से लक्षण दिखे और मैं कोरोना पॉजिटिव निकला हूं। मैं सभी नियमों का पालन करूंगा और खुद को घर में क्वारंटीन कर रहा हूं।'
विज्ञापन
— S.Badrinath (@s_badrinath) March 28, 2021
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले शनिवार को सचिन तेंदुलकर और फिर युसूफ पठान ने भी अपने ट्विटर हैंडल से खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी और अपने आप को पृथकवास में रखने का फैसला किया था।
बात करें रोड सेफ्टी सीरीज की तो सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के मद्देनजर छत्तीसगढ़ के रायपुर में इस टी-20 श्रृंखला का आयोजन हुआ था। इसमें दुनियाभर से कई पूर्व क्रिकेटर भी शामिल हुए थे। टूर्नामेंट के फाइनल में इंडिया लीजेंड्स की टीम ने सचिन तेंदुलकर की अगुवाई में श्रीलंका लीजेंड्स को हराकर खिताब अपने नाम किया था। हालांकि पूरे टूर्नामेंट के दौरान स्टेडियम में दर्शकों की मौजूदगी थी और सामाजिक दूरी का भी सही तरीके से पालन नहीं हो रहा था।
Was fun to be on the park again #RoadSafetyWorldSeries2021 #Champions pic.twitter.com/R91tUKcTKP
— S.Badrinath (@s_badrinath) March 21, 2021